Sunday, July 13, 2025
Sunday, July 13, 2025
HomeBusinessPetrol-Diesel: देश में वाहन ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर लगाए जा...

Petrol-Diesel: देश में वाहन ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर लगाए जा रहे कायस पर सरकार का आया जवाब, पुरी ने कहा जल्द लेंगी तेल कंपनियां इस पर निर्णय

- Advertisement -

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। 

Petrol-Diesel: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद देश वाहन ईंधन के भाव के विपक्षीय दलों द्वारा बढ़ने के लगाए जा रहे कयास पर मंगलवार को केंद्र सरकार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कांग्रेस के समय में कैसे पेट्रोलियम की कीमतों को डीरेग्यूलेट कर दिया गया था। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि तेल कंपनियं इस बारे में जल्द निर्णय लेने वाली हैं।

राहुल गांधी ने किया था ट्वीट (Petrol-Diesel)

केंद्रीय मंत्री पुरी ने राहुल गांधी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ‘एक यंग लीडर लोगों से लगातार कह रहे हैं कि टंकियां भरवा लें, क्योंकि डीजल-पेट्रोल सिर्फ चुनाव तक सस्ते हैं। इस पर मैं कहूं तो जब कांग्रेस सत्ता में थी, उन्होंने पेट्रोलियम की कीमतों को डीरेग्यूलेट कर दिया था। हमने तो पिछले साल नवंबर में सेंट्रल एक्साइज  को भी कम किया था। केंद्रीय मंत्री पुरी राहुल गांधी पर निशाना इसलिए साधा कि हाल ही में कांग्रेस ने राहुल गांधी पेट्रोल डीजल के भाव में एक ट्वीट किया था। राहुल ने इस ट्वीट में लिखा था कि फटाफट पेट्रोल टैंक फुल करवा लीजिए. मोदी सरकार का चुनावी ऑफर खत्म होने जा रहा है।

हम इस बात का भरोसा दे सकते हैं कि एनर्जी की जरूरत होती रहेंगी पूरी (Petrol-Diesel)

पुरी ने रुस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का हवाला देते हुए कहा कि देखिए ग्लोबल सिचुएशन क्या है। ऐसे में तेल कंपनियां तो निर्णय लेंगी। यह कहना अनइंटेलीजेंट है कि चुनावों के कारण दाम नहीं बढ़ रहे हैं। हम बस इस बात का भरोसा दे सकते हैं कि हमारी एनर्जी की जरूरतें पूरी होती रहेंगी।

4 नवंबर से नहीं बढ़े  हैं पेट्रोल डीजल के दाम (Petrol-Diesel)

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने डीजल और पेट्रोल के दाम 4 नवंबर के बाद नहीं बढ़े हैं। नवंबर में केंद्र सरकार ने एक्साइज में कटौती की गई थी, तब क्रूड ऑयल 82 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास था। क्रूड ऑयल ग्लोबल मार्केट में अभी 2008 के बाद के उच्च स्तर पर पहुंच चुका है। ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) अभी 140 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच चुका है। ऐसा अनुमान है कि आने वाले दिनों में देशों में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ सकते हैं।

Also Read : Share Market Update : रूस ने तेज किए हमले, शेयर बाजार फिर दहला, सेंसेक्स 1760 अंक टूटा

Also Read:  Womens Day 2022 : Kiran Mazumdar Shaw Success Story

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR