Saturday, July 27, 2024
Saturday, July 27, 2024
HomeBusinessGST Revenue दिसंबर 2021 में रहा 1.29 लाख करोड़ रुपए

GST Revenue दिसंबर 2021 में रहा 1.29 लाख करोड़ रुपए

- Advertisement -

GST Revenue

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
इस साल जीएसटी राजस्व में पिछले साल के दिसम्बर महीने की तुलना में 13 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि दिसंबर 2021 में जीएसटी राजस्व 1.29 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा है।

इससे पहले नवम्बर में जीएसटी संग्रह 1.31 लाख करोड़ रुपए से कम था। यह जीएसटी लागू होने के बाद से दूसरा सबसे अधिक आंकड़ा था। बता दें कि दिसंबर लगातार छठा महीना है जब बेची गई वस्तुओं और प्रदान की गई सेवाओं से राजस्व 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा है।

वित्त मंत्रालय के मुताबिक दिसंबर 2021 के महीने में सकल जीएसटी राजस्व 1,29,780 करोड़ रुपए है। इसमें सीजीएसटी 22,578 करोड़ रुपए, एसजीएसटी 28,658 करोड़ रुपए, आईजीएसटी 69,155 करोड़ रुपए (वस्तुओं के आयात पर एकत्र 37,527 करोड़ रुपए सहित) और उपकर 9,389 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्रित 614 करोड़ रुपए सहित) शामिल है।

वित्त मंत्रालय ने कहा है कि क्षतिपूर्ति उपकर 9,389 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्रित 614 करोड़ रुपए सहित) रहा है। दिसंबर 2021 का राजस्व पिछले साल के इसी महीने के जीएसटी राजस्व से 13 प्रतिशत अधिक और दिसंबर 2019 की तुलना में 26 प्रतिशत अधिक है। दिसम्बर 2020 में जीएसटी राजस्व 1.15 लाख करोड़ रुपए था।

Also Read : GST Collection In February : फरवरी में सरकार ने जीएसटी से इकट्ठा किए 1.33 लाख करोड़ रुपए

Connect With Us: Twitter | Facebook |Instagram Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR