Monday, October 21, 2024
Monday, October 21, 2024
HomeKaam ki BaatHow To Identify Fake Currency क्या आपको भी 500 और 2000 रुपए...

How To Identify Fake Currency क्या आपको भी 500 और 2000 रुपए के नए नोट में नकली या असली फर्क करने में दिक्कत होती है

- Advertisement -

How To Identify Fake Currency: देश के कई हिस्सों में नकली नोट पकड़े जाते है। क्या आप पहचान सकते है असली और नकली नोट के बीच का फर्क यदि नहीं तो ऐसे में जरूरी है कि आप असली नोट को पहचानने के तरीकों को समझ लें। कई बार बाजार में भी दुकानदार नोट देखने से पहले चेक करता है। खास कर बड़े नोट। अगर आपको भी 500 और 2000 रुपए के नए नोट में नकली या असली फर्क करने में दिक्कत होती है तो ये खबर आपके लिए ही है। RBI की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि बैंकों में 5.45 करोड़ रुपए से ज्यादा नोट फर्जी निकले थे।

RBI के द्वारा पकड़े 5.45 करोड़ रुपए के नकली नोट

साल 2020 और 2021 के बीच RBI और बैंकों को कुल मिलाकर 5.45 करोड़ रुपए से ज्यादा के नकली नोट मिले थे। इसमें से नकली नोटों की संख्या 2,08,625 हैं। जिसमें से RBI ने 8107 नकली नोट और बाकी बैंकों ने 2,00,518 नोट पकड़े हैं। मतलब सिर्फ बैंकों में 96% नकली नोट पकड़े गए थे। How To Identify Fake Currency

2, 5, 10 और 2000 रुपए के नोट भी है शामिल

साल 2019-20 में 500 रुपए के 30,054 नकली नोट पकड़े गए ​थे। देखा जाए तो 2020-21 के बीच 31.3% नकली नोटों की बढ़ोतरी हुई है बता दें पकड़े गए नोटों में 500 रुपए के अलावा 2, 5, 10 और 2000 रुपए के नोट भी शामिल थे।

ऐसे पहचान सकते है 500 रुपए के असली नोट

1 नोट को लाइट के सामने रखने पर यहां 500 लिखा दिखेगा।
2 आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल पर रखने पर यहां 500 लिखा दिखेगा।
3 देवनागरी में 500 लिखा दिखेगा।
4 पुराने नोट की तुलना में महात्मा गांधी की तस्वीर का ओरिएंटेशन और पोजिशन थोड़ा अलग है।
5 नोट को हल्का से मोड़ने पर सिक्योरिटी थ्रीड का कलर हरा से नीला हो जाता है।
6 पुराने नोट की तुलना में गारंटी क्लॉज, गवर्नर के सिग्नेचर, प्रॉमिस क्लॉज और आरबीआई का लोगो दाहिनी तरफ शिफ्ट हो गया है।
7 यहां महात्मा गांधी की तस्वीर और इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क है।
8 ऊपर में सबसे बाईं तरफ और नीचे में सबसे दाहिने तरफ लिखे नंबर बाएं से दाएं तरफ बड़े होते जाते हैं।
9 यहां लिखे नंबर 500 का रंग बदलता है। इसका कलर हरा से नीला हो जाता है।
10 दाहिनी तरफ अशोक स्तम्भ है। दाहिनी तरफ सर्कल बॉक्स जिसमें 500 लिखा है।
दाहिनी और बाईं तरफ 5 ब्लीड लाइंस हैं जो खुरदरे हैं।

नोट के पीछे की तरफ

11 नोट की प्रिंटिंग का साल लिखा हुआ है।
12 स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो।
13 सेंटर की तरफ लैंग्वेज पैनल।
14 भारतीय ध्वज के साथ लाल किले की तस्वीर।
15 देवनागरी में 500 लिखा है।

How To Identify Fake Currency

Also read:- BSNL Prepaid Pack: बीएसएनएल के इस प्लान ने पछाड़ा Jio, Airtel और Vodafone Idea जैसी कंपनियों को

Also read:- Change The Way Of Spending नए साल पर लें ये 5 रेसोलुशन, और बदले लाइफ के तौर-तरीका

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR