Saturday, September 21, 2024
Saturday, September 21, 2024
HomeShare marketभारी गिरावट के साथ सप्ताह के आखिरी दिन का बाजार बंद, सेंसेक्स...

भारी गिरावट के साथ सप्ताह के आखिरी दिन का बाजार बंद, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा; निवेशकों के 5 लाख करोड़ डूबे

- Advertisement -

Huge Fall in Stock Market

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार भारी बिकवाली के चलते गिरावट पर बंद हुआ है। इससे पहले सुबह कारोबारी शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई। कारोबार में हुई इस भारी गिरावट से निवेशको को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए हैं। दरअसल,अमेरिका में फेड रिजर्व की अगले हफ्ते होने वाली बैठक में ब्याज दरों की बढ़ोतरी की आंशका के चलते घरेलू शेयर बाजार सहम गया है। शाम को  BSE   का  सेंसेक्स 1093.22 अंक या 1.82 फीसदी लुढ़ककर 58,840.79 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, NSE का निफ्टी 346.55 अंक या 1.94 फीसदी टूटकर 17,530.85 पर जाकर बंद हुआ है।

हर इंडेक्स में रही गिरावट

शुक्रवारि को बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है। तकरीबन हर सेक्‍टर के शेयर लाल निशान पर रहे। सबसे अधिक गिरावट आईटी और ऑटो इंडेक्स में रही और यह 2 फीसदी से अधिक कमजोर रहे।  इसके अलावा बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स भी गिरावट पर बंद हुए हैं। वहीं हैवीवेट शेयरों की भी गिरावट पर बंद हुए हैं।  इस गिरावट में निवेशकों के करीब 5 लाख करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा है।

2530 शेयरों में रही बिकवाली

शुक्रवार शाम टॉप लूजर्स की लिस्ट में UPL, Tata Consumer, Tech Mahindra, Ultratech Cement और Infosys कंपनियां रहीं। वहीं टॉप गेनर्स में IndusInd Bank और Cipla रही हैं। BSE पर 3610 शेयरों में ट्रेडिंग हुई है। इसममें 975 शेयरों में खरीदारी रही है,जबकि 2530 लाल निशान पर बंद हुए हैं।

इस वजह से लुढ़का बाजार

घरेलू शेयर बाजार की गिरावट पर एलकेपी सिक्योरिटीज के हेड ऑफ रिसर्च एस रंगनाथन ने कहा, हाल के समय में दुनिया के अन्य बाजारों से इतर मजबूत प्रदर्शन करने वाले भारतीय बाजार में आखिरकार अन्य वैश्विक बाजारों की तरह गिरावट देखने को मिली। अमेरिका की महंगाई दर के हालिया आंकड़े के बाद फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में इजाफा किए जाने की आशंकों की वजह से घरेलू इंवेस्टर्स ने बिकवाली की है।

गुरुवार को भी रही थी गिरावट

इससे पहले बीते कारोबारी सत्र में भी शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। गुरुवार शाम BSE का सेंसेक्स 412.96 अंक या 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 59,934.01 के लेवल पर बंद हुआ था। इसी तरह, NSE का निफ्टी 126 अंक या 0.70 फीसदी नीचे जाकर 17900 पर बंद हुआ था।

इसको भी पढ़ें:

इसे पढ़ें: राकेश झुनझुनवाला के निधन पर पीएम मोदी समेत देश की प्रमुख हस्तियों ने किया याद, आज शाम पांच बजे मालाबार हिल होगा अंतिम संस्कार
Connect With Us: Twitter | Facebook |Instagram Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR