Thursday, September 19, 2024
Thursday, September 19, 2024
HomeTop Newsचेन्नई की इस आईटी कंपनी ने 100 कर्मचारियों को गिफ्ट में दी...

चेन्नई की इस आईटी कंपनी ने 100 कर्मचारियों को गिफ्ट में दी कारें

आइडियास 2 आईटी चेन्नई में स्थित ऐसी आईटी कंपनी है जो समय समय पर अपने कर्मचारियों को महंगे गिफ्ट देती रहती है। इस बार कंपनी ने अपने 100 कर्मचारियों को 100 मारुति सुजुकी कारें गिफ्ट में दी है।

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
चेन्नई की एक आईटी कंपनी ने अपने 100 कर्मचारियों को 100 मारुति सुजुकी कारें गिफ्ट में दी हैं। आइडियास 2 आईटी (Ideas 2 IT) नाम की इस कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि पिछले 10 वर्षों से कंपनी का हिस्सा रहे 100 कर्मचारियों को 100 कारें उपहार में दे रहे हैं।

कर्मचारियों से कमाया मुनाफा उन्हीं में बांटने का प्रयास

Ideas 2 IT

कंपनी के मार्केटिंग हेड सुब्रमण्यम के मुताबिक कार उन कर्मचारियों को दी जा रही है जो हमारे साथ 10 साल से ज्यादा समय से जुड़े हुए हैं। कंपनी में इस समय 500 कर्मचारी काम करते हैं। सुब्रमण्यम ने कहा कि उनकी कोशिश यही होती है कि कर्मचारियों से कमाए गए मुनाफे को कर्मचारियों के बीच बांटा जाए।

आइडियाज 2 आईटी (Ideas 2 IT) के संस्थापक और अध्यक्ष मुरली विवेकानंदन (Murali Vivekanandan) ने कहा कि कंपनी को बेहतर बनाने के लिए उनके कर्मचारियों ने बहुत काम किए हैं। कर्मचारियों को कार देना तो कंपनी का महज पहला कदम है। कंपनी कर्मचारियों के लिए आगे भी इसी तरह के और कदम उठाएगी। ये कार उन्हें कंपनी की ओर से नहीं मिल रही है बल्कि उन्होंने इसे अपनी मेहनत से कमाया है।

हाई एंड प्रोडक्ट इंजीनियरिंग कंपनी

आइडियास 2 आईटी (Ideas 2 IT) कंपनी ने बताया कि यह चेन्नई में मुख्यालय वाली एक हाई एंड प्रोडक्ट इंजीनियरिंग कंपनी है और इसके हाई-एंड ग्राहक हैं। ग्राहकों में फेसबुक, मोटोरोला, ओरेकल, ब्लूमबर्ग और माइक्रोसॉफ्ट शामिल हैं। उसने 2009 में 6 कर्मचारियों के साथ सिलिकॉन वैली में एक परामर्श फर्म के रूप में परिचालन शुरू किया और अब इसके अमेरिका, भारत और मैक्सिको में कार्यालय है।

Also Read: Maruti Suzuki ने अपनी नई अपडेटेड XL6 कार की शुरू की बुकिंग, Ertiga भी शुरू हुई प्री-बुकिंग

Also Read: Gold And Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में आया उछाल, जानिए क्या है ताजा रेट

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR