Sunday, September 8, 2024
Sunday, September 8, 2024
HomeBusinessबीमा कराएं, तो एनुअल हेल्थ चेक-अप का लाभ जरुर उठाएं: पॉलिसीबाजार डॉट...

बीमा कराएं, तो एनुअल हेल्थ चेक-अप का लाभ जरुर उठाएं: पॉलिसीबाजार डॉट कॉम

- Advertisement -

मौजूदा समय में बीमा हर किसी की जरुरत बन गया है| जीवन बीमा हो या फिर स्वास्थ्य बीमा, हर कोई अपने आप को सुरक्षित करना चाहता है| लेकिन, बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि ज्यादातर बीमा कंपनियां अपने ग्राहकों को वार्षिक स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी देती हैं| इस जानकारी के आभाव में बहुत से लोग इस सुविधा का लाभ नहीं ले पाते और इससे वंचित रह जाते हैं| पॉलिसीबाजार डॉट कॉम ने ऐसे ग्राहकों को इस सुविधा के प्रति जागरूक करने का निश्चय किया है| इसके तहत पॉलिसीबाजार डॉट कॉम ग्राहकों को विभिन्न जरियों से एनुअल हेल्थ चेक-अप के लाभों से अवगत करा रहा है|

पॉलिसीबाजार डॉट कॉम के बिजनेस हेड (हेल्थ इंश्योरेंस) सिद्धार्थ सिंघल के मुताबिक तमाम बीमा कंपनियां अपने उत्पाद के प्लान के आधार पर एनुअल हेल्थ चेक-अप के लिए 2 से 5 हजार रूपए तक का प्रावधान करती हैं| ये उनके नियम एवं शर्तों पर आधारित होता है| अगर एनुअल हेल्थ चेक-अप उनके प्लान में शामिल है तो यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क होती है| लेकिन, अगर यह प्लान में शामिल नहीं है तो इस पर दो से 10 हज़ार रुपए तक का खर्च आता है| ये खर्चा टेस्ट के आधार पर निर्भर करता है| लेकिन, अक्सर देखा जाता है कि इस सुविधा के योग्य होने के बावजूद जानकारी के अभाव में ग्राहक इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पाते हैं| ऐसे में वे इस सुविधा से वंचित रह जाते हैं|

सिद्धार्थ एक उदाहरण देते हुए बताते हैं कि मौजूदा समय में चार बीमा कंपनियां एनुअल हेल्थ चेक-अप की सुविधा प्रदान कर रही हैं| इनमें निवा बुपा हेल्थ इन्शुरन्स, स्टार हेल्थ, केयर हेल्थ और आदित्य बिरला ग्रुप शामिल हैं|निवा बुपा के 3 प्लान हैं: रीअश्युर, रीअश्युर 2.0 और एस्पायर गोल्ड प्लस| इन तीनों प्लान में साल में एक बार हर पालिसी पर एएचसी की सुविधा मिलती है| इसमें देश के सभी राज्य कवर होते हैं| इसका बजट 1250 रूपए से लेकर 10 हजार रूपए तक है| वहीँ स्टार हेल्थ इन्शुरन्स के दो प्लान हैं|इनमें फॅमिली हेल्थ ओप्तिमा और स्टार कोम्प्रेहेंसिव प्लान शामिल हैं|इन दोनों में पालिसी रिन्यूअल के समय साल में एक बार यह सुविधा मिलती है|इनमें क्रमश: 3500 और पांच हजार तक के टेस्ट की सुविधा मिलती है| जबकि केयर हेल्थ में एक क्लासिक प्लान है| इसमें भी साल में एक बार यह सुविधा मिलती है जिसका बजट सम इंश्युर अमाउंट पर निर्भर करता है|वहीँ आदित्य बिरला में एक प्लान एक्टिव अश्योर है जिसकी सुविधा साल में एक बार मिलती है और इसका बजट भी सम इंश्योरेड अमाउंट पर निर्भर करता है|

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR