Friday, October 18, 2024
Friday, October 18, 2024
HomeBusinessIndia Petrol Price शहरों के पेट्रोल व डीजल रेट जारी, जानिए क्या...

India Petrol Price शहरों के पेट्रोल व डीजल रेट जारी, जानिए क्या है आपके शहर का भाव?

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली। 

India Petrol Price: भारत की तेल कंपनियों ने शनिवार को भी वाहन ईंधन के रेटों में कोई परिवर्तन नहीं किया है। भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने शनिवार के पेट्रोल व डीजल के रेट जारी कर दिये हैं। जारी किये गए रेटों ने अनुसार देश के किसी भी शहर में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को नहीं मिला है।वहीं, दामों के स्थिर होने का इजाफा गत नवंबर के पहले सप्ताह से जारी है। शनिवार को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के जारी किये गये रेटों के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.14 रुपये और डीजल का भाव 86.67 रुपये प्रति लीटर पर जनता उपलब्ध है।

वहीं, दिल्ली के तीन अन्य महानगरों में भी पेट्रोल व डीजल के रेट स्थिर बनी हुए हैं और लोगों को राहत प्रदान कर रहे हैं। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए तो डीजल 94.14 रुपए प्रतिलीटर हैं। इसके अलावा देश की दिल्ली से पहले की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल 104.67 व डीजल 89.79 रुपए प्रतिलीटर से जनता को मिल रहा है, जबकि चेन्नई में इसके रेट यानी पेट्रोल 101.40 और डीजल 91.43 रुपए की रेट में है। चारों महानगर के वाहऩ ईंधन की कीमतों की अगर तुलना करें तो सबसे सस्ता पेट्रोल दिल्ली में और सबसे महंगा पेट्रोल मुंबई में हैं। इसी तरह अगर इन महानगरों के डीजल की तुलना करें तो दिल्ली यह सस्ता है और मुंबई में महंगा मिल रहा है।

इन शहरों में इस भाव है पेट्रोल व डीजल India Petrol Price

भोपाल 107.23 90.87
बेंगलुरु 100.58 85.01
पटना 105.92 91.09
रांची 98.52 91.56
चंडीगढ़ 94.23 80.09
लखनऊ 95.28 86.80
देहरादून 99.41 87.56
दमन 93.02 86.90
पणजी 96.38 87.27
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13
चंडीगढ़ 94.98 83.89
नोएडा 95.51 87.01

देश के इस शहर में है सबसे महंगा पेट्रोल और यहां है सबसे सस्ता India Petrol Price 

जहां एक तरह देश में लोगों को पेट्रोल व डीजल से तेलों के कम दामों से राहत मिली हुई तो वहीं देश के एक शहर ऐसा भी जहां पेट्रोल 110 के ऊपर बिका रहा है। यह शहर है राजस्थान का श्रीगंगानगर। यहां पर पेट्रोल 112 रुपए प्रतिलीट की दर लोगों को मिल रहा है। वहीं, डीजल भी अन्य राज्यों के अलावा यहां पर महंगा है और ये यहां 95.26 रुपये प्रति लीटर है। अगर सबसे सस्ता पेट्रोल की बात करें तो पोर्ट ब्लेयर है जहां पर पेट्रोल की कीमत 82.96 रुपए है जबकि डीजल 77.13 रुपए में है।

विशेषज्ञों का कहना कम हो सकते हैं और रेट India Petrol Price

तेल विशेषज्ञों को कहना है कि जिस तरह विश्व बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी दिखाई दी पड़ रही हैं। ऐसे में अनुमान है कि देश में लोगों को और पेट्रोल व डीजल के रेट से राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। हालांकि यह राहत लोगों को कब मिलेगी इसको लेकर कोई तिथि निर्धारति नहीं है।

6 बजे सुबह पता चला वाहन ईंधन का रेट India Petrol Price

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती हैं और सुबह 6 बजे देश भर के वाहन ईंधन के पंपों पर लागू कर दी जाती हैं। आप अपने शहर के पेट्रोल  व डीजल के रेट फोन पर भी हर दिन जान सकते हैं। अगर आप इंडियन ऑयल की कीमतों को जनाना चाहते हैं तो आपको RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा,जिसके बाद आपके फोन पर SMS जरिए कुछ ही मिनटों में रेट आ जाएगा।

Also Read : FD Interest Rates अगर इन बैंकों में करा रहे एफडी तो ब्याज दरों का रखें ध्यान

Also Read : Share Market Today शेयर बाजार: मंगलवार की सुबह कारोबार में दिखी तेजी, सेंसेक्स 300 व निफ्टी 120 अंक चढ़कर खुला

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR