Thursday, September 19, 2024
Thursday, September 19, 2024
HomeBusinessHarsh Vardhan Shringla कोरोना की मंदी के बाद से भारतीय अर्थव्यवस्था में...

Harsh Vardhan Shringla कोरोना की मंदी के बाद से भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी से हो रहा सुधार: श्रृंगला

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली। 

Harsh Vardhan Shringla: भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि भारत को एक विश्वसनीय वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला केंद्र बनाने के लिए आत्मानिर्भर भारत अभियान शुरू किया गया है। कोरोना वैश्विक महामारी से लगे आर्थिक झटके का मुकाबला करने के लिए बड़े पैमाने पर राजकोषीय और मौद्रिक सहायता पैकेज जारी किया। करीब 408.7 अरब अमेरिकी डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज के जरिए तरलता को बढ़ावा दिया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में कोरोना महामारी की वजह से जो मंदी आई थी, अब उसमें तेजी से सुधार हो रहा है और तीव्र गाति के साथ विकास की ओर जा रही है।

श्रृंगला ने इंडिया ग्लोबल फोरम किया संबोधित (Harsh Vardhan Shringla)

13 दिसंबर (सोमवार) को भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने दुबई में इंडिया ग्लोबल फोरम कार्यक्रम को संबोधित कर रहते थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के व्यापार के आंकड़े आशाजनक हैं। मौजूदा वित्त वर्ष में देश में कुल 81.72 अरब अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) हुआ है जोकि अब तक की सबसे अधिक मूल्य है। उन्होंने कहा कि भारत अगले साल 2020-22 के निर्यात के लिए 400 अरब अमेरिकी डॉलर का एक महत्वकांक्षी लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए विभिन्न देशों के साथ व्यापार समझौतों पर बातचीत करने पर जोर दिया गया है।

जीडीपी में साल दर साल 20 प्रतिशत की हुई वृद्धि (Harsh Vardhan Shringla)

भारत के विदेश सचिव ने आरबीआई की एक  रिपोर्ट के हवाले से कहा कि इस साल की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पादन) में साल दर साल आधार पर 20 प्रतिशत की वृद्धि हुयी है। वहीं, आईएमएफ ने इस साल के लिए 9.5 प्रतिशत वृद्धि दर रहने का अनुमान लगाया है, जोकि दोहरे अंकों के करीब है। भारत के विदेश सचिव ने कहा कि यह भारत के सकल घरेलू उत्पाद के करीब 15 प्रतिशत के बराबर है जो इसे दुनिया के सबसे बड़े आर्थिक पैकेज में से एक बनाता है।

इसके अलावा उन्होंने आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए आठ क्षेत्रों में निजी क्षेत्र की भागीदारी पर विशेष जोर दिया है, इसमें कोयला, खनिज, रक्षा उत्पादन, नागरिक उड्डयन, बिजली वितरण, सामाजिक बुनियादी ढांचा, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा शामिल हैं।

Read more:- PF Alert By EPFO : पीएफ अकाउंट होल्डर्स के लिए बड़ी खबर, 31 दिसंबर तक कर लें ये काम

 LPG Gas Connection Process जानिए दूसरे शहर में कैसे करें गैस कनेक्शन ट्रांसफर

 Bank Of Maharashtra बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ब्याज दरो में हुई कटौती, सस्ता हुआ होम और कार लोन

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR