Tuesday, October 22, 2024
Tuesday, October 22, 2024
HomeFestivalsInternational Womens Day 2022 : Falguni Nair An entrepreneur who are ruling...

International Womens Day 2022 : Falguni Nair An entrepreneur who are ruling the business in India

- Advertisement -

International Womens Day 2022 

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

आप तो जानते ही है कि 8 मार्च को विश्व महिला दिवस मनाया जाएगा। इसी अवसर पर हम आपको एक ऐसी महिला की कहानी बताने जा रहे हैं जिसने उम्र की सीमा और कई तरह के मिथक को तोड़ते हुई सफलता की नई इबारत लिखी है। इस महिला का नाम है फाल्गुनी नायर।

जिस उम्र में लोग रिटायरमेंट लेने की सोचते हैं उस उम्र में इन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर कॉस्मेटिक का बिजनेस शुरू किया और मात्र 9 साल में ही देश की अबरपति बिजनेसमैन की लिस्ट में शामिल हो गईं। जिसके बाद अब उनकी गिनती अरबपति बिजनेसवुमन के तौर पर होने लगी है। आइए जानते हैं कौन हैं फाल्गुनी नायर और कैसे शुरू किया इन्होंने अपना बिजनेस।

जानिए कौन हैं फाल्गुनी नायर

Know who is Falguni Nair

फाल्गुनी नायर का जन्म 19 फरवरी 1963 को हुआ था, नायर के करियर की शुरुआत एएफ फर्ग्‍यूसन कंपनी के साथ मैनेजमेंट कंसलटेंट के तौर पर हुई, इसके बाद 1993 में वह कोटक महिंद्रा ग्रुप के साथ जुड़ी और 19 सालों तक काम किया। 2005 में वह मैनेजिंग डायरेक्टर बनीं और 2012 तक इस पद पर बनीं रही। नौकरी के दौरान उन्होंने IIM अहदाबाद से एमबीए किया और यहीं से उन्हें बिजनेस करने का ख्याल आया। फाल्गुनी केकेआर इंडिया के प्रमुख संजय नायर की पत्नी हैं।

जानिए कैसे की बिज़नेस की शुरुआत

Know how to start a business

उनका सोचना है कि कुछ शुरू करने से पहले पुरानी चीजों को छोड़ना बहुत जरूरी है। ऐसे में उन्होंने अपनी पुरानी नौकरी छोड़ने का फैसला किया। फाल्गुनी नायर ने ई-कॉमर्स कंपनी नायका की शुरुआत साल 2012 में की थी। ब्यूटी और पर्सनल केयर से जुड़े प्रोडक्ट्स आपको इस प्लेटफॉर्म पर आसानी से मिल जाएंगे। लड़कियों और महिलाओं के बीच यह कंपनी काफी पॉपुलर है। महिलाओं के बीच ब्यूटी प्रॉडक्ट्स शॉपिंग के लिए यह प्लेटफॉर्म बहुत डिमांड में है।

also read:- Womens Day 2022 : Kiran Mazumdar Shaw Success Story

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR