Thursday, September 19, 2024
Thursday, September 19, 2024
HomeIPL 2022IPL 2022 23rd Match : जीत का खाता खोलने उतरेगी मुम्बई इंडियस,...

IPL 2022 23rd Match : जीत का खाता खोलने उतरेगी मुम्बई इंडियस, पंजाब किंग्स से मिलेगी टक्कर

- Advertisement -

IPL 2022 23rd Match

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
आईपीएल 2022 में आज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच मुकाबला होगा। सीजन का यह 23वां मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का सीधा प्रसारण डिज्नी+हॉटस्टार पर किया जाएगा। यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा और मैच से आधा घंटा पहले टॉस होगा।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए ये मैच जीतना हर हाल में जरूरी होगा। हिटमैन रोहित शर्मा की कप्तानी में मुम्बई इंडियंस ने एकलौती ऐसी टीम है, जो अभी तक 1 भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। अभी तक यह सीजन मुंबई के लिए बेहद खराब रहा है। मुम्बई ने 4 मैच खेले है, जिसमे उसे 1 मैच में भी जीत नहीं मिली।

वहीं पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम अब तक इस सीजन में अच्छा खेल दिखा रही है। लेकिन बावजूद इसके पंजाब को 4 में से 2 मैचों में ही जीत मिली है। पंजाब की टीम में इस साल कोई बड़ी कमी नजर नहीं आ रही है। लेकिन मुंबई की टीम को जल्दी की सही कॉम्बिनेशन बिठाना होगा।

हेड टू हेड में दोनों टीमें लगभग बराबर (IPL 2022 23rd Match)

IPL 2022 23rd Match

इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 27 बार भिड़ंत हो चुकी है। जिसमें पंजाब किंग्स की टीम ने 14 बार मुंबई इंडियंस को हराया है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने भी 13 बार पंजाब किंग्स को पटखनी दी है। इसलिए आमने-सामने की लड़ाई में यें दोनों टीमें लगभग बराबरी पर खड़ी है। हालांकि पंजाब की टीम ने मुंबई से 1 मैच ज्यादा जरूर जीता है। लेकिन मुंबई की टीम ने हर बड़े मौके पर पंजाब की टीम को हराया है।

(IPL 2022 23rd Match) मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल का खिताब 5 बार जीता है और पंजाब की टीम 1 बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। इसका अंदाजा यहीं से लग जाता है कि बड़े मैचों में मुंबई की टीम हमेशा ही पंजाब की टीम पर हावी रही है। अब देखना यह होगा कि इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है।

MI की संभावित प्लेइंग-11 

ईशान किशन (WK), रोहित शर्मा (C), देवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट / टाइमल मिल्स, बासिल थंपी।

PBKS की संभावित प्लेइंग-11

मयंक अग्रवाल (C), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो/भानुका राजपक्षे (WK), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, वैभव अरोड़ा।

Also Read : 20 इलेक्ट्रिक स्कूटरों में एक साथ लगी आग, आखिर क्यों ईवी में आग के केस आ रहे सामने

Also Read : अगले 4 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, जानिए इस साल कब कब हैं अवकाश

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR