Sunday, February 2, 2025
Sunday, February 2, 2025
HomeIPL 2022IPL 2022 Mumbai Vs Kolkata : जीत का खाता खोलने उतरेगी मुम्बई...

IPL 2022 Mumbai Vs Kolkata : जीत का खाता खोलने उतरेगी मुम्बई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स से मिलेगी टक्कर, जानिए क्या होगी प्लेइंग 11

- Advertisement -

IPL 2022 Mumbai Vs Kolkata

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
आईपीएल 2022 में आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच होगा। ये मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा और मैच से आधा घंटा पहले टॉस होगा। सीजन का ये 14 मुकाबला है।

(IPL 2022 Mumbai Vs Kolkata) इससे पहले इस सीजन में मुंबई की टीम ने 2 मैच खेले है और दोनों ही मैचों में मुंबई की टीम का हार का मुंह देखना पड़ा है। दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अब तक 3 में से 2 मुकाबले जीती है ओर 1 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। आज इन दोनों टीमों में बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।

मुंबई की टीम इस सीजन में अपनी पहली जीत की तलाश में है और कोलकाता की टीम के खिलाड़ी भी शानदार लय में हैं। इस मैच का सीधा प्रसारण डिज्नी+हॉटस्टार पर किया जाएगा।

मुंबई का पलड़ा भारी (IPL 2022 Mumbai Vs Kolkata)

अब तक आईपीएल में यें दोनों टीमें 29 बार आमने-सामने आ चुकी है। जिसमें मुंबई की टीम ने 22 मुकाबले जीतकर इस बैटल में अपना दबदबा बनाया हुआ है। वहीं कोलकाता की टीम महज 7 मुकाबलों में ही मुंबई को हरा पाई है। पुराने रिकार्ड्स को देखकर यही लग रहा है कि इस मैच में भी मुंबई की टीम का ही पलड़ा भारी है। हालांकि कोलकाता की टीम भी इस अंतर को कुछ हद तक तो कम करना चाहेगी।

MI की संभावित प्लेइंग-11

ईशान किशन (WK), रोहित शर्मा (C), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थम्पी।

KKR की संभावित प्लेइंग-11

अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (C), सैम बिलिंग्स (WK), नितीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, शिवम मावी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।

Also Read : Paytm के शेयर में आई 5 प्रतिशत की तेजी, जानें वजह

Also Read : 16 दिनों में 9.96 रुपए प्रति लीटर बढ़े पेट्रोल के दाम, सीएनजी भी हुई 2.5 रुपए महंगी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR