Saturday, September 21, 2024
Saturday, September 21, 2024
HomeCommoditiesसोने के भाव में नरमी जारी, जानिए बाजार में आज क्या हैं...

सोने के भाव में नरमी जारी, जानिए बाजार में आज क्या हैं 10 ग्राम सोने के रेट

- Advertisement -

Latest Gold Silver Rate

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में 19 सितंबर, 2022 को सोना और चांदी के लेटेस्ट रेट जारी कर दिये गए हैं। कारोबारी सप्ताह से पहले दिन यानी सोमावर को सोना के भाव में गिरावट आई है तो वहीं चांदी के भाव तेज हुए हैं। सोना बीते कारोबारी सप्ताह के टूट रहा है। भाव गिरने के बाद सोना 50 हजार के नीचे चल रहा है। वहीं, चांदी भाव तेज होने के बाद 56 हजार पार कारोबार कर रही है। ऐसे अगर आप कीमती आभूषण सोना को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। हालांकि चांदी को आज खरीदने के लिए आपको अधिक राशि खर्चा करनी पड़ी सकती है।

एमसीएक्स पर सोना चांदी का भाव

दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा पिछले हफ्ते सोने पर लगने वाली इम्‍पोर्ट ड्यूटी में कटौती की थी। इसके कम होते ही  सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आ गई, जिसके बाद सोने का गिरकर 6 महीने के निचले स्तर पर आ गया। एमसीएक्स पर सोमवार को  24 कैरेट शुद्धता वाला सोना का वायदा भाव में 0.22 फीसदी गिरावट दर्ज हुई,जिसके बाद यह 49,272.00 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी के वायदा भाव 0.20 फीसदी की उछाल आई है। इस उछाल के बाद चांदी 56,832.00 रुपए प्रतिकिलोग्राम पर पहुंच गई है।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोना चांदी का कारोबार

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भी सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है सोना यहां 0.30 फीसदी लुढ़का है। उसके बाद यह 1669.00 डॉलर प्रति औंस आ गया है। जबकि चांदी का हाजिर भाव अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में तेज हुआ है। चांदी इस समय 19.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

सोने की शुद्धता मापने का पैमाना

ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीके होता है और वह है हॉलमार्क का निशान। इसमें ज्वेलरी की शुद्धता पहचानी जाती है। इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होता है । 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा और 14 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 585 लिखा होता है।

मिस्ड कॉल से पता करें रेट्स

ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते है। कुछ समय बाद आपके फोन में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। आपको बता दें कि यह भाव सुबह के समय के हैं। शाम के भाव आने बाकी हैं। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव दिन में दो बार जारी किये जाते हैं।

इसको भी पढ़ें:

इसे पढ़ें: राकेश झुनझुनवाला के निधन पर पीएम मोदी समेत देश की प्रमुख हस्तियों ने किया याद, आज शाम पांच बजे मालाबार हिल होगा अंतिम संस्कार
Connect With Us: Twitter | Facebook |Instagram Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR