Saturday, October 19, 2024
Saturday, October 19, 2024
HomeKaam ki BaatLIC Policy एलआईसी पॉलिसी होल्डर्स के लिए जरूरी सूचना

LIC Policy एलआईसी पॉलिसी होल्डर्स के लिए जरूरी सूचना

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

LIC Policy यदि आप एलआईसी पॉलिसी होल्डर है तो यह खबर आपको चौकाने के लिए काफी है। आपको बता दें कि अब पॉलिसी के साथ पैन कार्ड को लिंक करना जरूरी है। सरकार ने एलआईसी और आधार लिंक कराने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दी है। कुछ ऐसा ही नियम मार्केट रेगुलेटर सेबी ने भी तय किया है और निवेशकों से अपने पैन को आधार से लिंक करने को कहा है। इसी तरह एलआईसी को भी पैन से लिंक करने को कहा है। आपने भी अब तक पॉलिसी को पैन से लिंक नहीं कराया है तो आप इसे घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके स्टेप्स

  • एलआईसी की साइट पर पॉलिसी की लिस्ट के साथ पैन की जानकारी दें।
  • अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें। एलआईसी की ओर से उस मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें।
  • फॉर्म सबमिट होने के बाद रजिस्ट्रेशन रिक्वेस्ट के सफल होने का मैसेज मिलेगा।
  • अब आपको पता चल जाएगा कि आपका पैन पॉलिसी के साथ लिंक हो गया है।

घर बैठे इस तरह चेक कर सकते हैं स्टेटस LIC Policy

  • आपको एलआईसी पॉलिसी का ऑनलाइन स्टेटस जानने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां स्टेटस जानने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको किसी भी तरह का कोई चार्ज नहीं देना है। इसके लिए आपको अपनी जन्मतिथि, नाम, पॉलिसी नंबर डालना होगा। एक बार रजिस्ट्रेशन होने के बाद आप कभी भी अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
  • अगर आप कोई जानकारी चाहते हैं तो 022 6827 6827 पर फोन भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप 9222492224 नंबर पर पॉलिसी नंबर लिखकर भी मैसेज भेज सकते हैं।

ऐसे भी ले सकते हैं जानकारी LIC Policy

मोबाइल से एसएमएस भेजकर भी आप पॉलिसी के स्टेटस की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको 56677 पर रटर भेजना होगा। अगर आपको पॉलिसी का प्रीमियम जानना है तो आप  ASKLIC PREMIUM टाइप कर 56677 नंबर पर मैसेज भेज सकते हैं।

Read More : FD Interest Rates अगर इन बैंकों में करा रहे एफडी तो ब्याज दरों का रखें ध्यान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR