Monday, October 21, 2024
Monday, October 21, 2024
HomeBusinessLoss in Trade with Foreign Countries भारत ने निर्यात से ज्यादा किया...

Loss in Trade with Foreign Countries भारत ने निर्यात से ज्यादा किया आयात

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Loss in Trade with Foreign Countries : भारत के निर्यात की वृद्धि दर गिर गई है जोकि नवंबर, 2021 में गिरकर 26.49 फीसदी पर आ गई है।

दूसरी ओर, भारत का आयात बढ़कर 57.18 फीसदी होने की वजह से कारोबारी घाटा बढ़ गया है। भारत के निर्यात की तुलना में आयात दोगुने से भी अधिक रहा।

नवंबर में भारत के गुड्स एक्सपोर्ट के आंकड़े 29.88 अरब डालर पर रहे। भारत के निर्यात में जेम्स एंड ज्वेलरी और फार्मा सेक्टर की हिस्सेदारी घटती जा रही है, जबकि इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम, रसायन और समुद्री उत्पादों जैसे क्षेत्र में वृद्धि से निर्यात में बढ़ौतरी दर्ज की गई है।

नवंबर, 2021 में भारत के आयात में 57.18 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। भारत का आयात नवंबर, 2021 में 53.15 अरब डालर पर पहुंच गया।

यह जानकारी भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से मिली है। नवंबर में भारत का कारोबारी घाटा दोगुने के लगभग होकर 23.27 अरब डालर हो गया है।

ट्रेड डेफिसिट हो गया दोगुना (Loss in Trade with Foreign Countries)

Trade 2

नवंबर 2021 में भारत में क्रूड आयल और गोल्ड इंपोर्ट में तेजी दर्ज की गई। 1 साल पहले की तुलना में इस साल ट्रेड डेफिसिट दोगुना हो गया।

नवंबर, 2020 में ट्रेड डेफिसिट 1.19 अरब डालर था। भारत में नवंबर में सोने के आयात में करीब 8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। इस वजह से भी भारत के कारोबारी घाटे में वृद्धि हुई है।

नवंबर 2020 में भारत के आयात और निर्यात में 10.19 अरब डालर का अंतर था। अक्टूबर, 2012 में इससे पहले ट्रेड गैप 20 अरब डालर को पार कर गया था।

29.88 अरब डालर रहा वस्तुओं का निर्यात (Loss in Trade with Foreign Countries)

Trade 3

देश का वस्तुओं का निर्यात नवंबर में 26.49 फीसदी बढ़कर 29.88 अरब डालर रहा। इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम, रसायन और समुद्री उत्पादों जैसे क्षेत्र में अच्छी वृद्धि से निर्यात के आंकड़ों में मदद मिली है।

नवंबर, 2020 में निर्यात 23.62 अरब डालर पर था। सरकार की ओर से गत बुधवार को जारी अस्थायी आंकड़ों के अनुसार नवंबर में आयात 53.15 अरब डालर रहा।

साल के 8 महीने का हिसाब (Loss in Trade with Foreign Countries)

Trade 4

इस साल अप्रैल से नवंबर तक भारत का मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट 262.46 अरब डालर पर रहा। अप्रैल-नवंबर, 2020 की तुलना में इसमें 50 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।

अप्रैल-नवंबर, 2019 में एक्सपोर्ट 211.17 अरब डालर रहा था। इसकी तुलना में इस साल करीब 25 फीसदी वृद्धि दर्ज हुई है। अप्रैल-नवंबर, 2021 में आयात में 75.39 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है।

अप्रैल-नवंबर 2021 में आयात 384.44 अरब डालर पर पहुंच गया है। चालू वित्त वर्ष के शुरूआती 8 महीने में ट्रेड डेफिसिट बढ़कर 122 अरब डालर पर पहुंच गया है।

इन वस्तुओं का बढ़ा आयात (Loss in Trade with Foreign Countries)

आयात के मामले में पेट्रोलियम प्रोडक्ट, कच्चा तेल और अन्य उत्पादों का आयात नवंबर में 132.44 फीसदी बढ़कर 14.68 अरब डालर पर पहुंच गया।

नवंबर 2021 में कोयला, कोक और ब्रिकेट का आयात 135.81 फीसदी बढ़कर 3.58 अरब डालर रहा। Loss in Trade with Foreign Countries

Read More : Adani Group के हाथ आया गंगा एक्सप्रेस-वे का काम

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR