Wednesday, October 23, 2024
Wednesday, October 23, 2024
HomeAssembly Election 2022Navjot Singh Sidhu Resigns : नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष...

Navjot Singh Sidhu Resigns : नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया त्यागपत्र

- Advertisement -

Navjot Singh Sidhu Resigns

इंडिया न्यूज़, अंबाला:

Navjot Singh Sidhu Resigns  पंजाब में कांग्रेस पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया है। सिद्धू ने सामने आ रहे नतीजों पर बोलते हुए कहा कि जनता का आर्शीवाद नहीं मिला शायद हमसे ही कोई कमी रह गई होगी। बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी जीत की ओर अग्रसर है। वहीं राज्य में बीजेपी को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

download 32 4

पूर्व मुख्यमंत्री हारे चुनाव

पंजाब में कई दशकों तक राज करने वाली शिरोमणी अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल अपनी सीट नहीं बचा पाए हैं। वह जलालाबाद से चुनाव लड़ रहे थे जहां से उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को भी इस बार हार का सामना करना पड़ा है।

पूर्व मुख्यमंत्री हारे चुनाव

प्रदेशाध्यक्ष खुद भी नहीं बचा पाए अपनी सीट

पंजाब के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू इस विधानसभा चुनाव में हार गए हैं। राजनीतिक गलियारों में नवजोत सिद्धू चर्चा का विषय बन कर रह गए हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि नवजोत सिंह सिद्धू के तेवर ही उनकी हार का कारण बने हैं। बता दें कि पंजाब में अब आम आदमी पार्टीकी सरकार बनने जा रही है। चर्चा है कि कल भगवंत मान सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।

Also read:- Punjab Election Lambi Seat : प्रकाश सिंह बादल बादल भी नहीं बचा पाए सीट, आप के गुरमीत ने 11,357 वोटों से हराया

Also read:- Vidhan Sabha Election 2022 : कांग्रेस सीएम पद के उम्मीदवार चन्नी दोनों सीटों से पिछड़े

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR