Sunday, October 20, 2024
Sunday, October 20, 2024
HomeCoronavirusOmicron पांच गुना तक बढ़ गया इंटरनेशनल फ्लाइट का किराया

Omicron पांच गुना तक बढ़ गया इंटरनेशनल फ्लाइट का किराया

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Omicron : दिसंबर ऐसा महीना है जिसमें भारत से भी घूमने के लिए लोग यूरोप या अमेरिका जाते हैं। पढ़ाई करने के लिए स्टूडेंट भी दिसंबर में ही इन देशों में जाते हैं।

अक्सर देखा जाता है कि इस सीजन में फ्लाइट के किराए आमतौर पर बढ़ जाते हैं लेकिन इस बार तो किराए 3 से 5 गुना तक बढ़ गए हैं।

इतना बढ़ गया किराया (Omicron)

Flight 3

इन दिनों में अमेरिका, कनाडा और लंदन जाना काफी महंगा हो गया है। अमेरिका का वन-वे का किराया 50-60 हजार की जगह डेढ़ लाख रुपए हो गया है।

कनाडा का वन-वे का जो हवाई टिकट 60-70 हजार में मिल जाता था, इसके अब ढाई से 3 लाख रुपए लगते हैं। यूके का वन-वे का किराया भी 40-50 हजार की जगह सवा से डेढ़ लाख रुपए हो गया है।

नहीं मिल रहे टिकट (Omicron)

Flight 4

दिलचस्प तथ्य तो यह है कि दोगुने से 5 गुना किराया होने के बाद भी इंटरनेशनल फ्लाइट के टिकट नहीं मिल रहे हैं। दिसंबर में अमेरिका या यूके में बसे भारतीय देश आना पसंद करते हैं।

ऐसे तय किया जाता है किराया (Omicron)

Flight 5

Omicron के डर से विदेश में पढ़ रहे बच्चों से मिलने उनके पेरेंट्स जाना चाहते हैं। इस साल 26 अगस्त को दिल्ली-लंदन का हवाई किराया 3.95 लाख रुपए हो गया था।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के हवाई किराए सप्लाई और डिमांड पर घटते-बढ़ते हैं। जब विदेश जाने की मांग ज्यादा होती है तो किराए में इजाफा दिखता है। अंतरराष्ट्रीय उड़ान में हवाई किराया न तो रेगुलेट होता है और न ही मानिटर होता है।

दोबारा बंद हो सकती हैं फ्लाइट्स (Omicron)

Flight 6

लोगों को आशंका है कि Omicron के बढ़ते खतरे की वजह से इंटरनेशनल फ्लाइट पर दोबारा रोक लग सकती है। भारत ने 15 दिसंबर से रेगुलर इंटरनेशनल फ्लाइट के आपरेशन की अनुमति नहीं दी है। इस वजह से भी हवाई टिकट के भाव में काफी उछाल देखा गया है।

Omicron है बड़ी वजह (Omicron)

Flight 1

हवाई किराए में इतनी बढ़ोतरी की वजह केवल विदेश जाने वाले स्टूडेंट ही नहीं हैं, बल्कि जो लोग विदेश से भारत आए थे या जिनके बच्चे विदेश में पढ़ रहे हैं, ऐसे अभिभावक भी Omicron के डर से अपने बच्चे से मिलने विदेश जाना चाहते हैं। Omicron

Read More : Omicron Variants ओमिक्रॉन की आहट से दहशत में अर्थव्यवस्था

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR