Wednesday, July 16, 2025
Wednesday, July 16, 2025
HomeCoronavirusOmicron In India देश में 1270 हुई ओमिक्रान केसों की संख्या, 68...

Omicron In India देश में 1270 हुई ओमिक्रान केसों की संख्या, 68 प्रतिशत केस महाराष्ट्र और दिल्ली में

- Advertisement -

Omicron In India

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
भारत सहित विश्व के कई देशों में Corona Virus के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रान से संक्रमितों की संख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है। भारत की बात करें तो आज सुबह तक पिछले 24 घंटों में 16,764 नए केस सामने आए। इसी के साथ ओमिक्रॉन के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश में अब ओमिक्रान केसों की संख्या 1270 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वायरस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबसे अधिक केस हैं। महाराष्ट्र में जहां 450 और दिल्ली में ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या 320 हो गई है। यानी दोनों राज्यों में ही 770 केस हैं। प्रतिशतता के हिसाब से कुल केसों के 68 फीसदी महाराष्ट्र और दिल्ली में देखने में आए हैं।

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन से पहली मौतdeath

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन से 52 साल के व्यक्ति की मौत हो गई है। देश में इस नए वैरिएंट से यह पहली मौत है। राज्य के हेल्थ डिपार्टमेंट के अनुसार 28 दिसंबर को इस व्यक्ति को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उसे पुणे के यशवंतराव चव्हाण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कल मिली रिपोर्ट के अनुसार वह व्यक्ति ओमिक्रोन से संक्रमित था। कल महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 198 केस दर्ज किए गए थे। इनमें अकेले मुंबई से 190 केस हैं।

24 घंटों में 66,65,290

vaccd

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज सुबह बताया कि बीते 24 घंटों में 66,65,290 वैक्सीन खुराक दी गई। इसके साथ ही देश में कोविड-19 टीकाकरण की कवरेज का आंकड़ा 144.54 करोड़ से अधिक हो गया है। देश में कोविड रिकवरी रेट 98.36 फीसदी है।

Also Read : New Rules Of IPO आईपीओ से संबंधित नियमों में सेबी ने किए बदलाव, जानिए आप पर क्या होगा असर

Also Read : Share Market Update साल के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 58000 के पार

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR