Thursday, October 24, 2024
Thursday, October 24, 2024
HomeGadgetOnePlus 10 Pro भारत में जल्द होने वाला है लॉन्च, बहुत ही...

OnePlus 10 Pro भारत में जल्द होने वाला है लॉन्च, बहुत ही किफायती कीमत के साथ

- Advertisement -

HIGHLIGHTS 

  • OnePlus 10 Pro भारत में 16 या 17 मार्च को लॉन्च होगा।
  • हैंडसेट की सेल अमेज़न के माध्यम से होली की सेल के दौरान की जाएगी, जो मार्च के तीसरे सप्ताह के आसपास है।
  • OnePlus ने हाल ही में अपने फ्लैगशिप OnePlus 10 Pro को दो रंगों में पेश किया था।
  • ब्रांड ने अब चीन में वनप्लस 10 प्रो का एक विशेष पांडा व्हाइट कलर वेरिएंट जारी किया है।

OnePlus 10 Pro

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

OnePlus 10 Pro : OnePlus ने अपने नए स्नार्टफोने OnePlus 10 Pro को हाल ही में चीन में लॉन्च किया था। अच्छी खबर यह है कि अब इसे भारत में भी जल्द ही लॉन्च करने की बात की जा रही है। हालांकि इस बात कि OnePlus द्वारा कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन लीक में सामने आया है कि यह फोन अगले यानि मार्च महीने में भारत में लॉन्च हो सकता है।

चीन में फ़ोन लॉन्च के अनुसार यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। लीक में यह भी सामने आया है कि इस फ़ोन को 16 या 17 मार्च को भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus 10 Pro Panda White Color Variant

OnePlus 10 Pro Panda White Color Variant
OnePlus 10 Pro Panda White Color Variant

वनप्लस ने चीन में डिवाइस के तीसरे कलर वेरिएंट का खुलासा किया है। ब्रांड ने वनप्लस 10 प्रो के बिल्कुल नए पांडा व्हाइट कलर वेरिएंट की घोषणा की है, जो 1 मार्च, 2022 को चीन में इसकी पहली बिक्री के लिए जाएगा। यह नया वेरिएंट 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जो फोन को देखते हुए भी नया है। 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्पों में लॉन्च किया गया। आइए वनप्लस 10 प्रो के नए व्हाइट कलर वेरिएंट पर एक नज़र डालें और पता करें कि डिवाइस में हमारे लिए क्या है।

Specifications of OnePlus 10 Pro in China

OnePlus 10 Pro
OnePlus 10 Pro

यह स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित ColorOS 12.1 पर काम करता है। इस फोन में 6.7-इंच का कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आता है। वहीं फ़ोन में कैमरा कि बात करे तो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 48-मेगापिक्सल का Sony IMX789 प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ फ़ोन में OIS सपोर्ट भी मौजूद है।

इसके अलावा एक 50-मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL JN1 सेंसर मिलेगा। आखिर में 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर OIS सपोर्ट के साथ मौजूद है। वहीं इस फ़ोन में में 32-मेगापिक्सल का Sony IMX615 सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है। फोन में 5,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो कि 80W सुपर फ्लैश चार्ज वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

OnePlus 10 Pro price in China

OnePlus 10 Pro 1

बता दें कि इस स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में CNY 4,699 यानि लगभग 54,500 भारतीय रुपये है। इसके अलावा इस फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,999 यानि लगभग 58,000 भारतीय रुपये है और इसके 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट कि कीमत CNY 5,299 यानि लगभग 61,500 भारतीय रुपये है।

Also read:- Vivo V23e 5G भारत में हो गया है लॉन्च, जानिए इसके कमाल जे फीचर्स एंड प्राइस के बारे में

Also read:- OnePlus Bullets Wireless Z भारत में जल्द होंगे लॉन्च, लीक्स में सामने आयी शानदार स्पेसिफिकेशन

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR