Monday, October 21, 2024
Monday, October 21, 2024
HomeGadgetOnePlus 9RT भारत में जल्द होगा लॉन्च, ये हो सकते है फीचर्स...

OnePlus 9RT भारत में जल्द होगा लॉन्च, ये हो सकते है फीचर्स और कीमत

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

OnePlus 9RT भारत में जल्द ही लॉन्च होने की तैयारी में है। कंपनी के द्वारा यह घोषणा अपनी वेबसाइट पर की गयी है। कंपनी इस फ़ोन को 14 जनवरी को लॉन्च करेगी। आपको बता दें वनप्लस 9RT पहले ही चीन में लॉन्च हो चुका है। आइए जानते है इस फ़ोन के कुछ ख़ास फीचर्स।

OnePlus 9RT Launch Details

OnePlus का यह स्मार्टफोन 14 जनवरी को शाम 5 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस लॉन्च का सीधा प्रसारण OnePlus India के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर लाईव किया जाएगा। वहीं इसके अलावा कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर भी ‘Notify Me’ पेज लाइव कर दिया है।

Spacification of OnePlus 9RT

OnePlus 9RT के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.62 इंच की E4 OLED डिस्प्ले दी गई है। इसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है और इसमें 1300निट्स की पीक ब्राइटनसे है। OnePlus 9RT में Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट दिया गया है। दिलचस्प ये है कि OnePlus के इस स्मार्टफोन में Oppo का नया COLOR OS 12 दिया गया है। ये Android 12 पर चलता है।

OnePlus 9RT में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी लेंस 50MP का है। इसमें SONY IMX766 का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा 16MP का वाइड एंगल लेंस है, जबकि एक मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 4,500mAh की है और इसके साथ Warp Charge 65T दिया गया है जो दरअसल 65W चार्जर है।

ये हो सकती है कीमत (OnePlus 9RT)

OnePlus 9RT की शुरुआती कीमत CNY 3299 लगभग 38,500 रुपये है। इस कीमत पर 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। दूसरे वेरिएंट में 8GB रैम और 256GB की स्टोरेज है। इसकी कीमत चीन में CNY 3499 लगभग 40,900 रुपये हैं। टॉप वेरिएंट में 12GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज दी गई है और इसकी कीमत लगभग 44,400 रुपये रखी गई है।

OnePlus 9RT

Also read:- Moto G71 की लॉन्च डेट का हुआ खुलासा, जानिए कीमत और फीचर्स

Also read:- Nokia Handsets: बड़ी खबर! Nokia ने लॉन्च किए 4 स्मार्टफोन, जिसकी कीमत सुनकर उड़ जायेगे होश

Also read:- Google Map Settings: क्या आप जानते है गूगल मैप्स की इन सेटिंग्स के बारे में

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR