Tuesday, October 22, 2024
Tuesday, October 22, 2024
HomeAutomobileOnePlus Upcoming Smartphones : वनप्लस सितंबर तक इन 6 स्मार्टफोन्स को कर...

OnePlus Upcoming Smartphones : वनप्लस सितंबर तक इन 6 स्मार्टफोन्स को कर सकता है लॉन्च

- Advertisement -

OnePlus Upcoming SmartPhones

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

वनप्लस उस समय से काफी आगे निकल चुका है जब वह साल में दो या तीन स्मार्टफोन लॉन्च करता था। अब की बात करे तो OnePlus का 2022 प्रोडक्ट रोडमैप ऑनलाइन लीक हो गया है। इस लीक से पता चलता है कि चीनी टेक ब्रांड के इस साल स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच के साथ साथ कई और डिवाइस भी लॉन्च होने वाले है। लीक्स के मुताबिक, वनप्लस के सितंबर 2022 के अंत में छह डिवाइस लॉन्च करने की उम्मीद की जा रही है।

OnePlus 10 Pro

वनप्लस 10 प्रो आने वाले हफ्तों में होने वाले स्प्रिंग लॉन्च इवेंट में अपनी ग्लोबल शुरुआत करने के लिए तैयार है। उम्मीद है कि कंपनी इसी साल हैंडसेट को इसी महीने लॉन्च करेगी। वनप्लस 10 प्रो एक स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट के साथ आएगा, साथ ही इसमें एक ट्रिपल-लेंस कैमरा सेटअप होगा जिसे हैसलब्लैड के साथ को-डेवलप्ड किया गया है।

OnePlus Nord CE 2 Lite and OnePlus Nord 2T

वनप्लस 10 प्रो के बाद, वनप्लस नॉर्ड सीई 2 लाइट होने की संभावना है जो अप्रैल में लॉन्च हो सकता है। अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत में, वनप्लस के वनप्लस नॉर्ड 2 टी लॉन्च करने की उम्मीद है और वनप्लस 10 आर इस साल मई में शुरू होने की संभावना है।

OnePlus Nord 3 and OnePlus 10 Ultra

टेक कंपनी कथित तौर पर OnePlus Nord 3 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसे OnePlus Nord Pro भी कहा जा सकता है। साल का आखिरी स्मार्टफोन वनप्लस 10 अल्ट्रा या वनप्लस 10 प्रो प्लस की लॉन्चिंग भी जल्द होने वाली है जो सितंबर में लॉन्च होगा।

OnePlus Nord TWS 

OnePlus इस साल OnePlus Nord TWS ईयरबड्स और नॉर्ड स्मार्टवॉच लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टवॉच की भारत में कीमत 10,000 रुपये से कम होने की अफवाह है।

Also read:- Flipkart Super R9 Days Sale : धमाकेदार ऑफर! सस्ते में मिल रहा है Realme का यह फ़ोन !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtub

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR