Saturday, September 21, 2024
Saturday, September 21, 2024
HomeUpcoming IPOOYO आईपीओ उतारने की तैयारी में, सेबी के पास जमा किए अपडेटेड...

OYO आईपीओ उतारने की तैयारी में, सेबी के पास जमा किए अपडेटेड DRHP

- Advertisement -

OYO IPO

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। OYO कंपनी जल्द ही बाजार में अपना आईपीओ उतारने वाली है। कंपनी ने आईपीओ के लिए सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) के पास अपना अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) सोमवार को जमा करा दिया है। जमा हुए DRHP को रिवाइज किया गया है। ज्ञात हो कि पिछले साल अक्टूबर महीने में OYO कंपनी आईपीओ के लिए सेबी के पास पेपर जमा किए थे। OYO एक ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज प्लेटफॉर्म वाली कंपनी है।

2013 में हुई शुरुआत

दरअसल,  ट्रैवल में रिकवरी और लागत में कमी आने के वजह से कंपनी को घाटा हुआ है। अब कंपनी एक बार फिरसे फ्रेश डॉक्यूमेंट्स सेबी के पास जमा किये हैं। इस डॉक्यूमेंट्स कंपनी ने सेबी को अपनी ताजा फाइनेंशियल्स जानकारी उपलब्ध कराई है। ओयो की शुरुआत 2013 में रितेश अग्रवाल ने की थी।

कंपनी के एबिटडा में आए अच्छे संकेत  

कंपनी की सेल को मार्च 2022 के बाद से लगातार 3 महीने से रिबाउंड देखने को मिला है। कंपनी के इनीशिएटिव्स कदम से एडजेस्टेड ग्रॉस प्रॉफिट मार्जिन फिस्कल ईयर 2020 में 9.7 फीसदी से बढ़कर वित्त वर्ष 2021 में 33.2 फीसदी हो गया  है। इसके अलावा कंपनी के एबिटडा लॉसेज में 79 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी के एबिटडा पहली बार कुछ अच्छे संकेत आए हैं और यहां सुधार देखने को मिला रहा है।

ग्रॉस बुकिंग्स वैल्यू में आया उछाल

कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में कंपनी के प्रति होटल मंथली ग्रॉस बुकिंग्स वैल्यू 3.25 लाख रुपए हो गई है। इसमें जबरदस्त 47 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। इससे पहले पिछले वर्ष में यह 2.21 लाख रुपए थी।

इसको भी पढ़ें:

इसे पढ़ें: राकेश झुनझुनवाला के निधन पर पीएम मोदी समेत देश की प्रमुख हस्तियों ने किया याद, आज शाम पांच बजे मालाबार हिल होगा अंतिम संस्कार
Connect With Us: Twitter | Facebook |Instagram Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR