Saturday, October 19, 2024
Saturday, October 19, 2024
HomeKaam ki BaatPersonal Loan में 10 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट, ये बैंक दे...

Personal Loan में 10 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट, ये बैंक दे रहे सबसे सस्ता पर्सनल लोन

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, मुंबई:

Personal Loan: यदि आप भी पर्सनल लोन लेना चाहते है तो आपके लिए यह अच्छी खबर है इस समय होम लोन और कार लोन के साथ अब पर्सनल लोन भी सस्ता हो चुका है। आपको अब पर्सनल लोन 8.15% पर मिल रहा है। जो पहले 20-25% की दर से मिलता था। जानिए कोनसे है वह बैंक जो दे रहे है सस्ता पर्सनल लोन

क्या होता है पर्सनल लोन? 

बैंक और फाइनेंशियल इंस्टिट्यूट कई तरह के फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स पेश करते हैं। इन्हीं में से एक है पर्सनल लोन। बैंक दो तरह के लोन देते हैं। पहला सिक्योर्ड लोन और दूसरा है अनसिक्योर्ड लोन। सिक्योर्ड लोन में बैंक गारंटी लेते हैं। होम लोन और ऑटो लोन सिक्योर्ड लोन की श्रेणी में आते हैं। जबकि अनसिक्योर्ड लोन में किसी तरह की गारंटी नहीं ली जाती है। यह ग्राहक की लोन अदायगी की क्षमता को देखकर दिया जाता है। पर्सनल लोन अनसिक्योर्ड लोन कैटेगरी में आते हैं। Personal Loan

यह रहे वह बैंक

IDBI बैंक पर्सनल लोन 

IDBI बैंक के पर्सनल लोन का दर इस समय सबसे सस्ता चल रहा है। IDBI 8.15% की दर से लोन देता है। देखा जाये तो इस बैंक का रेट 14% तक भी होता है। यह सिर्फ समय पर निर्भर करता है जो 12 महीने से 60 महीने का होता है। और इसके अंतर्गत 25 हजार से 5 लाख रुपए तक का लोन मिलता है। देश का मन जाने वाला सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक का पर्सनल लोन 9.6% से शुरू होता है। Personal Loan

बैंक ऑफ़ बड़ौदा (BOB)

बैंक ऑफ़ बड़ौदा 50 हजार से 10 लाख रुपए का पर्सनल लोन देता है। यह बैंक 48 से 60 महीने की अवधि में 9.75 से 15.60% तक का ब्याज लेता है। इसके अलावा बात की जाए एक्सिस बैंक की तो यह बैंक 15 लाख रुपए तक का पर्सनल लोन देता है। और 60 महीने के लिए 12 से 21% का ब्याज लेता है, जबकि कैनरा बैंक का ब्याज दर 12.40 से 13.90% है। यह 60 महीने के लिए 20 लाख रुपए तक का लोन देता है। Personal Loan

पंजाब नेशनल बैंक (PNB)

पंजाब नेशनल बैंक देश का दूसरा सबसे बड़ा और जाना माना सरकारी बैंक है। यह बैंक 10 लाख रुपए तक का पर्सनल लोन देता है। और इस बैंक का ब्याज दर 8.90 से 14.45% रखा गया है। इसकी भी समय सीमा 60 महीने की है। इंडियन बैंक 9.05 से 13.65% की दर से 12 से 36 महीने के लिए पर्सनल लोन देता है। इससे आप यदि लोन लेना चाहे तो 50 हजार से 5 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं। Personal Loan

एसबीआई (SBI) पर्सनल लोन

एसबीआई का रेट पर्सनल लोन पर 15.65% है। यह बैंक 6 महीने से 72 महीने तक के लिए कर्ज देता है। आप इस बैंक से 25 हजार से 20 लाख रुपए तक का कर्ज ले सकते हैं। यूनियन बैंक 5 लाख से 15 लाख रुपए तक का पर्सनल लोन 60 महीने तक के लिए देता है। इसकी ब्याज दर 8.90 से 13% तक होती है।

एचडीएफसी (HDFC) बैंक 

एचडीएफसी बैंक की माने तो यह बैंक 12-60 महीने के लिए 10.50 से 21% तक ब्याज लेता है। और 15 लाख रुपए तक का कर्ज दे सकता है। जबकि, आईसीआईसीआई बैंक का 60 महीने के लिए ब्याज दर 10.50 से 19% होता है। और यह बैंक 20 लीख रूपय तक का कर्ज दे सकता है। Personal Loan

Read more:- Illegal Lending Apps देश में 600 से अधिक फेक लोन ऐप्स, सरकार द्वारा किया गया अलर्ट

Read more:- Small Business Opportunity अपने टैलेंट का यूज़ कर शुरू करें खुद का बिजनेस, जानिए कुछ स्मॉल बिज़नेस आइडियाज के बारे में

Read more:- Third Party Insurance बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के न चलाये वाहन, जानें क्या है इसके फायदे – कैसे करें क्लेम

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR