Friday, October 18, 2024
Friday, October 18, 2024
HomeBusinessPetrol Diesel Rates सरकार की नई योजना से और कम हो सकते...

Petrol Diesel Rates सरकार की नई योजना से और कम हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, ऩई दिल्ली।

Petrol Diesel Rates देशवासियों को आने वाले दिनों के सरकार की तरफ से और राहत मिलने वाली है। लोगों को यह राहत पेट्रोल-व डीजल की कीमतों को लेकर हैं। आगामी दिनों में तेल की कीमत के दाम और भी कम होने की संभावना है। इसकी वजह है यह कि भारत कच्चे तेल की कीमतों कमी लेना के लिए तेल भंडार से खुद तेल के निकासी पर ध्यान लगा रहा है। इसको लेकर कच्चे तेल निकालने वाले दूसरे देशों के साथ बातचीत भी चल रही है।

तेल निकासी की समयसीमा नहीं तय (Petrol Diesel Rates) 

यह जरुर है कि भारत आने वाले दिनों खुद केच्च तेल भंडारण से तेल निकासी की योजना बना रहा है। हालांकि यह योजना कब से काम करेगी इसको लेकर भी कोई सरकार ने तारीख निर्धारित नहीं की है। सरकार इस संबंध में प्रमुख तेल निकालने वाले देशों के साथ संपर्क स्थापित किए हुए है। सरकार के एक वरिष्ट अधिकारी ने कहा कि भंडार से तेल की निकासी दूसरे देशों के साथ तालमेल बनाकर की जाएगी।

अमेरिका ने दिया था सुझाव (Petrol Diesel Rates )

तेल निर्यातक देशों के समूह ओपेक को अमेरिका ने कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने वाले अनुरोध किया था। हालांकि ओपेक यह अनुरोध ठुकरा दिया था जिसके बाद दुनिया के प्रमुख तेल उपभोक्ता देशों से अमेरिका ने अपने रणनीतिक भंडार के कुछ तेल निकालने का सुझाव दिया है। यह सुझाव भारत, चीन और जापान को भी दिया था। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता देश है, जो अपनी विदेश मुद्रा का एक बड़ा हिस्सा इस पर खर्चा करता है। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी होती है तो इसका असर भारत में काफी पड़ता है।

मौजूदा समय भारत के पास 53.3 लाख टन का कच्चे तेल का रणनीतिक तेल भंडार है। वहीं, अमेरिका के इस कदम के बाद से ब्रेंट क्रूड के भाव में काफी असर पड़ा,जो 78.72 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया। इससे पहले 81.24 डॉलर प्रति बैरल था।

Read More : 5 Tips to improve your Financial Health इन 5 तरीकों से सुधारें अपनी आर्थिक सेहत

Read More : Share Market Down ओंधे मुंह गिरा बाजार, Sensex 1170 अंक टूटा, निफ्टी में भी 348 अंकों की गिरावट

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR