Saturday, October 19, 2024
Saturday, October 19, 2024
HomeCommoditiesPetrol Price आज देश के शहरों में इस भाव से मिलेगा पेट्रोल...

Petrol Price आज देश के शहरों में इस भाव से मिलेगा पेट्रोल व डीजल, यह हैं आपके शहर के रेट

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली। 

Petrol Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर अभी भारत के पेट्रोल व डीजल के बाजार में देखने को नहीं मिल रहा है। जनता को आस है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में हुई कमी का असर यहां पर भी जल्दी दिखाई दे।  फिलहाल, भारतीय तेल कंपनियों ने सोमवार को जारी होने वाले पेट्रोल व डीजल के तेलों के दामों की घोषणा कर दी है। इससे साफ है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की गिरी कीमतों का असर आज तो भारत के बाजार में नहीं ही दिखाई देगा। शायद कल या आने वाले और दिनों से पेट्रोल डीजल के दामों अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में गिरावट का प्रभाव यहां पर भी दिखाई दे।

भारतीय मार्केट में पेट्रोल व डीजल के रेटों में विगत एक महीने से स्थिरता जारी है और यह स्थिरता आज (06 दिसंबर) को भी देखने को मिली। देश की अग्रणी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के सोमवार को जारी किए गए शुल्क के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली के पंपों पर जनता को पेट्रोल  95.41 रुपये और डीजल 86.67 रुपये प्रतिलीटर से लोगों को मिल रहा है। वहीं, आर्थिक नगरी मुंबई में आज के पेट्रोल व डीजल के रेट क्रमश: 109.98 व 94.14 रुपए प्रतिलीटर हैं। इसके अलावा कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल 104.67 व 101.40 रुपए के भाव से लोगों को मिल रहा है,जबकि डीजल का भाव 89.79 तथा 91.43 रुपए है।

देश के अन्य शहरों के पेट्रोल व डीजल के दामों के  06 दिसंबर 2020 को कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला है। यहां पर विगत एक महीने से तेल के भावों में स्थिरता बनी हुई है। आज इन शहरों में वाहन ईधन के दामों का क्या रेट है, देखिये इस लिस्ट में? Petrol Price

शहर का नाम पेट्रोल डीजल
भोपाल 107.23 90.87
बेंगलुरु 100.58 85.01
पटना 105.92 91.09
रांची 98.52 91.56
लखनऊ 95.28 86.80
चंडीगढ़ 94.23 80.09
नोएडा 95.51 87.01
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13

 

दिपावली के ऐन मौके पर कम हुए थे दाम Petrol Price

 दिपावली से पहले देश के आए दिन पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही थी। इनके दामों की बढ़ोतरी जनता काफी आर्थिक हानि हो रही और केंद्र सरकार के प्रति महंगाई बढ़ाने को लेकर रोष था। हालांकि केंद्र की मोदी सरकार ने जनता को बढ़े पेट्रोल व डीजल के दामों से राहत देते हुए छोटी दिपावली (3 नवंबर) को  वाहन ईंधन में केंद्र की तरह से लगने वाले उत्पाद शुल्क में कमी कर दी। सरकार ने यह कमी पेट्रोल में 5 रुपए व डीजल में 10 रुपए की थी। इस कमी से तेल के दामों में काफी गिरावट आई थी, जिससे जनता को काफी राहत मिली। उसके बाद राज्य की भाजपा व गैर भाजपा सरकारों ने अपने यहां पेट्रोल व डीजल में लगने वाले वैट में भी कटौती की थी। इस कटौती के बाद से जनता को और दामों में राहत मिली थी। तब से यह सिलसिला लगातार आज भी बरकरार है। हालांकि अभी कुछ राज्यों मे अपने यहां वैट की दरों में कटौती नहीं की है।

Read More : FD Interest Rates अगर इन बैंकों में करा रहे एफडी तो ब्याज दरों का रखें ध्यान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR