Friday, October 18, 2024
Friday, October 18, 2024
HomeCommoditiesReduced Petrol Prices इस राज्य में घटी पेट्रोल की कीमतें, जानें आपके...

Reduced Petrol Prices इस राज्य में घटी पेट्रोल की कीमतें, जानें आपके शहर में कितनी है तेल की कीमतें

- Advertisement -

Reduced Petrol Prices
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। हालांकि देश में तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के आज 23 नवंबर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इसलिए देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं। हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में गिरावट के चलते भारतीय कंपनियां भी तेल की कीमतों में कुछ राहत दे सकती हैं। इसी बीच आज छत्तीसगढ़ सरकार ने भी एक दिन पहले सोमवार को पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट को घटाया है।

महानगरों में तेल की कीमतें

पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, 23 नवंबर को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.97 और डीजल का भाव 86.67 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का 109.98 रुपए जबकि डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये जबकि डीजल का रेट 89.79 रुपये लीटर है और चेन्नई में पेट्रोल 101.40 एवं डीजल की कीमत 91.43 रुपए प्रति लीटर है।

ऐसे जानें अपने शहर में तेल के ताजा भाव

यदि आप अपने शहर के ताजा तेल के भाव जानना चाहते हैं तो अपने मोबाइल से एसएमएस के जरिए पता लगा सकते हैं। इसके लिए इंडियन आयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर और एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर मैसेज भेजकर आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कैसे तय होती है तेल की कीमत?

दरअसल, देश में प्रतिदिन आॅयल मार्केटिंग कंपनियां क्रूड आॅयल की कीमतों की समीक्षा के बाद नए रेट तय करती हैं। रोज पेट्रोल और डीजल के कीमतें अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड आॅयल की कीमत और विदेशी मुद्रा दरों के आधार पर तय होती हैं।

तेल की कीमतों को रोज सुबह 6 बजे अपडेट किया जाता है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन आयल और भारत पेट्रोलियम कंपनियां रोज सुबह विभिन्न शहरों में तेल के दाम अपडेट करती हैं, जिसके बाद ही तेल के दामों में बढ़ोतरी और गिरावट का पता चलता है।

Also Read : Airtel ने अपने प्रीपेड प्लानों में की बढ़ोतरी, जानिए अब कितने के हुए प्लान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR