Sunday, October 20, 2024
Sunday, October 20, 2024
HomeBusinessPiaggio Electric Vehicle ऑटोरिक्शा के इस असेंबली लाइन पर केवल महिलाओं का...

Piaggio Electric Vehicle ऑटोरिक्शा के इस असेंबली लाइन पर केवल महिलाओं का अधिकार, कंपनी करेगी और स्किल्ड महिलाओं की नियुक्ति

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली। 

Piaggio Electric Vehicle भारत के अधिकांश शहरों में खासकर दिल्ली एनसीआर के इलाकों पियाजियो के ऑटोरिक्शा जरूर देखने को मिले होंगे। आप लोगों ने इन पर सावारी भी की होगी। लेकिन कभी आपने सोचा कि स्मॉल कॉमर्शियल व्हीकल निर्माता पियाजियो व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड (Piaggio) का एक ऐसा असेंबल जगह है, जहां पर केवल महिलाएं ही काम करती हैं और कंपनी इस प्वाइंट पर और महिलाओं को भर्ती करने का निर्णय लिया है। पियाजियो ने अपने Ape Electrik रेंज के प्रोडक्ट्स की शुरूआत महिलाओं कर्मचारियों के साथ की थी।

पियाजियो का प्लांट महाराष्ट्र के बारामती में स्थित है और यहां पर कंपनी के सभी इलेक्ट्रिक मॉडल्स को असेंबल किया जाता है, जिसमें Ape E-City और Ape E-Xtra शामिल है। कंपनी इस क्षेत्र के आसपास के इलाकों के विभिन्न संस्थानों से स्किल्ड महिलाओं को शामिल किया है। कंपनी का मानना है कि कर्मचारियों को काम पर रखने के लिए उनके लिंग पर ध्यान न देकर बल्कि उनके स्किल्ड पर ध्यान देती है। जिसके की कंपनी उनकी टेक्नोलॉजी की सही समझ और कौशल का सही इस्तेमाल सक सके।

महिलाओं के हिसाब से बनाया गया असंबेल प्वाइंट (Piaggio Electric Vehicle)

कंपनी ने अपनी बयान में कहा कि इस जगह को महिलाओं के हिसाब से बनाया गया है,ताकि वह अपने काम में शत प्रतिशत ध्यान दे सकें। असेंबली लाइन में आने से पहले इन महिलाओं को सुरक्षा प्रक्रियाओं, उपकरणों के उपयोग, इलेक्ट्रिक व्हीकल और मोटर और ई-बॉक्स से जुड़े लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के बारे में प्रशिक्षण दिया जाता है।

महिलाओं की होगी इस प्लाट की जिम्मेदारी (Piaggio Electric Vehicle)

Piaggio के इस असेंबली प्लाटंस पर केवल काम करने वाली महिलाओं की ही जिम्मेदारी होगी। यहां पर महिलाएं क्वालिटी कंट्रोल जांच से लेकर फिटिंग, असेंबली, इलेक्ट्रिकल और सभी मैटेरियल मैनेजमेंट का काम करती हैं। वहीं, कंपनी के चेयरमैन और एमडी डिएगो ग्रैफी ने कहा कि ईवी असेंबली लाइन बनाई है जो पूरी तरह से महिलाओं पर संचालित है।  यह तो केवल शुरुआती बिंदु है। आगे और लंबा रास्ता तय करना हैं।

Read More : Protect your Banking Transactions ये स्टेप्स उठाकर साइबर फ्राड से बचें

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR