Monday, October 21, 2024
Monday, October 21, 2024
HomeBusinessProduction affected by Semiconductor Crisis नवंबर, 2021 में मारुति, हुंदै की बिक्री...

Production affected by Semiconductor Crisis नवंबर, 2021 में मारुति, हुंदै की बिक्री घटी

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Production affected by Semiconductor Crisis : सेमीकंडक्टर की कमी के कारण उत्पादन प्रभावित होने से शीर्ष यात्री वाहन निर्माता कंपनियों मारुति सुजुकी इंडिया और हुंदै मोटर इंडिया की नवंबर में घरेलू बाजार में बिक्री घट गई।

हालांकि, घरेलू कंपनियों महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने पिछले महीने घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री में वृद्धि दर्ज की।

मारुति सुजुकी इंडिया लि. (एमएसआईएल) ने कहा कि उसकी कुल घरेलू बिक्री नवंबर 2020 के 1,44,219 इकाइयों की तुलना में पिछले महीने 18 प्रतिशत घटकर 1,17,791 इकाई रह गई।

कंपनी ने एक बयान में कहा, इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जों की कमी का महीने के दौरान वाहनों के उत्पादन पर मामूली प्रभाव पड़ा। कमी ने मुख्य रूप से घरेलू बाजार में बेचे जाने वाले वाहनों के उत्पादन को प्रभावित किया। कंपनी ने प्रभाव को कम करने के लिए सभी संभव उपाय किए।

Vehicle 2

  • हुंदै मोटर इंडिया लि. ने कहा कि उसकी घरेलू बिक्री नवंबर, 2020 के 48,800 इकाइयों से 24 प्रतिशत घटकर इस साल नवंबर में 37,001 इकाई रही।
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि उसकी घरेलू यात्री वाहन बिक्री पिछले महीने 7 प्रतिशत बढ़कर 19,458 इकाई हो गई जो नवंबर, 2020 में 18,212 इकाई थी।
  • कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (आटोमोटिव प्रभाग) विजय नाकरा ने कहा, नवंबर में 8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ एसयूवी वर्ग में हमारा आगे बढ़ना जारी है। हमारे उत्पाद पोर्टफोलियो में एसयूवी, पिकअप और छोटे वाणिज्यिक वाहनों की मांग मजबूत बनी हुई है।

Vehicle 3

  • टाटा मोटर्स के अनुसार घरेलू बाजार में उसकी यात्री वाहनों की बिक्री नवंबर में 38 प्रतिशत बढ़कर 29,778 इकाई रही जो पिछले साल इसी महीने में 21,641 इकाई थी।
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने बताया कि नवंबर में उसकी घरेलू बिक्री 53 प्रतिशत बढ़कर 13,003 इकाई हो गई जो पिछले साल इसी महीने में 8,508 इकाई थी।
  • होंडा कार्स इंडिया लि. (एचसीआईएल) ने कहा कि नवंबर, 2021 में उसकी घरेलू बिक्री 1 साल पहले इसी महीने के 9,990 इकाई से घटकर 5,457 इकाई रह गई।
  • निसान इंडिया ने नवंबर, 2020 में 1,017 इकाइयों की तुलना में नवंबर, 2021 में 2,651 इकाइयों की घरेलू बिक्री दर्ज की।

दोपहिया वाहन वर्ग (Production affected by Semiconductor Crisis)

Vehicle 4

  • टीवीएस कंपनी की नवंबर, 2021 में घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री 1,75,940 इकाई रही जो पिछले साल के इसी महीने में 2,47,789 इकाई थी। इसमें 29 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
  • बजाज आटो के अनुसार नवंबर, 2021 में उसकी घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री 1,58,755 इकाई रही जो पिछले साल के इसी महीने में 1,98,933 इकाई थी। इस तरह इसमें 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। Production affected by Semiconductor Crisis

Read More : 2731.32 Crore Toll Recovery Loss to NHAI किसान आंदोलन से एनएचएआई को 2731.32 करोड़ पथकर वसूली का नुकसान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR