Monday, October 21, 2024
Monday, October 21, 2024
HomeKaam ki BaatProperty Tax: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अब खरीदे 500 स्क्वायर फीट...

Property Tax: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अब खरीदे 500 स्क्वायर फीट तक का घर बिना किसी टैक्स

- Advertisement -

Property Tax: क्या आप मुंबई में घर लेने की चाह रखते है। तो आपके लिए एक खुशखबरी है साल के पहले दिन ही महाराष्ट्र सरकार के द्वारा यह जानकारी दी गयी कि मुंबई में 500 स्क्वॉयर फीट के घर के लिए प्रॉपर्टी टैक्स माफ रहेगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नगर विकास मंत्रालय की ऑनलाइन बैठक में यह फैसला लिया। अब आप भी चाहे तो 500 स्क्वॉयर फीट तक का घर लेने का सोच सकते है और वो भी बिना टैक्स की चिंता किए।

जानकारी ट्वीट के जरिये (Property Tax)

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इससे पहले दिन में शहरी विकास विभाग की बैठक में इस निर्णय की घोषणा की। मुंबई के निगम चुनावों से पहले यह घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, जो वादे निभाए जा सकें, वही वादा करना चाहिए। 1966 से मुंबई की बागडोर शिवसेना के हाथ रही है। शिवसेना प्रमुख बालासाहब ठाकरे को दिया गया आप सबका प्रेम मैं आपको लौटा रहा हूं, उनके मन में मुंबई और ठाणे के लिए जो प्रेम था, मुंबईकरों के साथ उसी प्रेम की परंपरा को आगे बढ़ा रहा हूं। Property Tax

16 लाख मकान मालिकों को होगा लाभ

शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि इस फैसले से बीएमसी की सीमा में 500 वर्ग फुट से कम के 16 लाख मकान मालिकों को लाभ होगा। इस फैसले से 16 लाख से ज्यादा परिवारों को लाभ मिलेगा, वहीं राज्य सरकार को करीबन 450 करोड़ के राजस्व का घाटा होगा।

Property Tax

Also read:- Ujjivan Small Finance Bank दे रहा है फिक्स्ड डिपॉजिट पर ज्यादा ब्याज कमाने का मौका

Also read:- BlackBerry Classic की सर्विसेज, 4 जनवरी से हो जाएगी बंद

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR