Sunday, July 13, 2025
Sunday, July 13, 2025
HomeAssembly Election 2022Punjab Election 2022 : अरविंद केजरीवाल पीएम पद के उम्मीदवार : राघव...

Punjab Election 2022 : अरविंद केजरीवाल पीएम पद के उम्मीदवार : राघव चड्ढा

- Advertisement -

Punjab Election 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। पंजाब में 117 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई। यहां जैसे कि एक्जिट पोल आए थे, वैसे ही आम आदमी पार्टी भारी बहुमत लेती दिख रही है। सुबह 11 बजे तक आम आदमी पार्टी पंजाब की 117 में से 89 सीटों पर बढ़ते बनाए हुए हैं। इससे अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) के लिए व्यापक जीत की उम्मीद है।

इसी बीच पंजाब चुनाव के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस के लिए ‘स्वाभाविक और राष्ट्रीय प्रतिस्थापन’ है और पार्टी के बॉस अरविंद केजरीवाल ‘करोड़ों लोगों की आशा’ हैं।

राघव चड्ढा ने कहा कि मैं पहले दिन से कह रहा था कि पंजाब में आप पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। पंजाब पर दशकों तक शासन करने वाले लोगों का सिंहासन हिल रहा है। भविष्य में अरविंद केजरीवाल बीजेपी के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी होंगे।
आम आदमी पार्टी को सत्तारूढ़ कांग्रेस को बड़े अंतर से विस्थापित कर पंजाब में जीत के साथ दिल्ली के बाहर अपनी पहली चुनावी जीत दर्ज करने की उम्मीद है। राघव चड्ढा ने कहा कि अगर भगवान की इच्छा है और लोग मौका देते हैं, तो वह निश्चित रूप से जल्द ही वह प्रधानमंत्री की एक बड़ी भूमिका में होंगे।

अअढ एक प्रमुख राष्ट्रीय राजनीतिक ताकत के रूप में उभरेगी। चड्ढा ने यह भी कहा कि अगर केजरीवाल को मौका दिया जाता है, तो उन्हें 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद ‘प्रधानमंत्री की बड़ी भूमिका’ में देखा जाएगा। बता दें कि शुरूआती रुझानों में अअढ को 60 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं।

Punjab Election 2022

Also read:- Punjab Election Result 2022 : आम आदमी पार्टी 90 सीटों पर आगे

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR