Wednesday, October 23, 2024
Wednesday, October 23, 2024
HomeAssembly Election 2022Punjab Election Lambi Seat : प्रकाश सिंह बादल बादल भी नहीं बचा...

Punjab Election Lambi Seat : प्रकाश सिंह बादल बादल भी नहीं बचा पाए सीट, आप के गुरमीत ने 11,357 वोटों से हराया

- Advertisement -

Punjab Election Lambi Seat

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

पंजाब में आज का दिन आम आदमी पार्टी का है और आम आदमी पार्टी की लहर में जो कोई सामना आ रहा है, अपनी सीट गंवाता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में अब अकाली दल के सबसे सीनियर लीडर प्रकाश सिंह बादल भी अपनी जद्दी सीट लंबी को नहीं बचा पाए हैं।

प्रकाश सिंह बादल को आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह खुदियां ने 11,357 वोटों से हराया है। यह पहला मौका है जब प्रकाश सिंह बादल लंबी से हारे हों। गुरमीत सिंह को 65717 वोट मिले जबकि प्रकाश सिंह बादल को 54360 वोट ही मिल पाए।

At 94 Parkash Singh Badal is Oldest Candidate For Punjab Election

बादल (1997-2107) तक लगातार पांच बार इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं।  प्रकाश सिंह बादल 11 बार विधायक रह चुके हैं और वो अपने राजनीतिक करियर में सिर्फ 1967 का चुनाव मात्र 57 वोट से हारे थे।

प्रकाश सिंह बादल का राजनीतिक करियर

download 39

प्रकाश सिंह बादल की गिनती देश के सबसे पुराने और एक्सपीरिएंस नेताओं में होती है। प्रकाश सिंह बादल 94 साल के हो गए हैं और उन्हें राजनीति का अपार अनुभव है लेकिन वो आम आदमी पार्टी की हवा में अपनी सीट गंवा बैठे। प्रकाश सिंह बादल ने अपना पहला विधानसभा चुनाव 1957 में लड़ा था और जीते थे। 1967 के चुनाव में प्रकाश सिंह बादल को हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद से अब तक प्रकाश सिंह बादल एक भी चुनाव नहीं हारे हैं। वो पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और यह उनका आखिरी इलेक्शन माना जा रहा है।

कौन हैं गुरमीत सिंह कादियां

गुरमीत सिंह कादियां आम आदमी पार्टी (आप) के नेता हैं। वो इस सीट से दिवंगत सांसद रह चुके जगदेव सिंह खुदियां के बेटे हैं। खुदियां पिछले साल ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थो। खुदियां के परिवार ने किसान आंदोलन मे अहम भूमिका निभाई थी।

Also read:- Vidhan Sabha Election 2022 : कांग्रेस सीएम पद के उम्मीदवार चन्नी दोनों सीटों से पिछड़े

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR