Wednesday, October 23, 2024
Wednesday, October 23, 2024
HomeIndia Newsकुलदीप बिश्नोई के भाजपा में आने से पार्टी और मुख्यमंत्री दोनों होंगे...

कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में आने से पार्टी और मुख्यमंत्री दोनों होंगे मजबूत : कार्तिक शर्मा

- Advertisement -

Rajya Sabha MP Karthik Sharma Statement on Kuldeep Bishnoi

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे कुलदीप बिश्नोई ने 4 अगस्त को भाजपा ज्वाइन कर ली। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे। बिश्नोई के साथ उनकी पत्नी व पूर्व विधायक रेणुका बिश्नोई ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इन दोनों के भाजपा में शामिल होने पर हरियाणा से राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके भाजपा में आने से पार्टी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल दोनों को मजबूती मिलेगी।

कांग्रेस ने दिया जनता को केवल झूठा आश्वासन

इस दौरान कार्तिक शर्मा ने कांग्रेस को निशान साधते हुए कहा कि कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने से साफ हो गया है कि कांग्रेस की नीतियां जनहित में हैं ही नहीं। भाजपा में आने के कुलदीप बिश्नोई के फैसले का मैं स्वागत और अभिनंदन करता हूं। उनका यह फैसला बिल्कुल उचित है। जहां तक कांग्रेस पार्टी की बात है तो इस पार्टी ने जनता को झूठे आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं दिया है,जिसका नजीता यह है कि अब लोगों को कांग्रेस से मोह भंग हो चुका है। शर्मा ने कहा कि भविष्य में कांग्रेस को इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। कांग्रेस ने जनता की उम्मीदों पर पानी फेरने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी और उसका ही परिणाम की पार्टी के दिग्गज नेता इससे छिटक रहे हैं।

बिश्नोई के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को भारी नुकसान

राज्यसभा सांसद ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई वरिष्‍ठ नेता हैं। कुलदीप और उनके पिता व पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल का प्रदेश का राजनीति में खासा दखल रहा है। उनके पिता राजनीति में एक बड़ा हस्ताक्षर हैं। कुलदीप बिश्नोई के कांग्रेस छोड़ने से कांग्रेस का बड़ा नुकसान तय है। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में मेरी मदद की थी। वो या उनके बेटे जब आदमपुर से चुनाव लड़ेंगे, हम उनकी हर संभव मदद करेंगे।

लोगों का रुझान भाजपा की ओर

पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कार्तिक शर्मा ने कहा कि फिलहाल जिस तरह के समीकरण बन रहे हैं, उनसे साफ है कि कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है और आम जन में पार्टी के प्रति रोष है। कांग्रेस लोगों को महज सब्जबाग दिखाती रही है और अंतत साफ हो गया है कि पार्टी महज झूठे वादों का पिटारा है। शर्मा ने कहा कि जो लोगों का रुझान है, वो स्पष्ट तौर पर भाजपा व मुख्यमंत्री  मनोहर लाल के पक्ष है। ये भाजपा सरकार की बेहतर नीतियों का ही नतीजा है कि ज्यादा से ज्यादा लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

संबंधित खबरें:

Oath of Rajya Sabha MP: कार्तिकेय शर्मा ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ

इसे पढ़ें: बीएसई के प्रमुख पद से आशीष कुमार चौहान कार्यमुक्त, अब एनएसई की संभालेंगे कमान

Connect With Us: Twitter | Facebook |Instagram Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR