Tuesday, October 22, 2024
Tuesday, October 22, 2024
HomeRBI NewsRBI Alert: भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा किया गया अलर्ट, लॉटरी या टैक्स...

RBI Alert: भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा किया गया अलर्ट, लॉटरी या टैक्स रिफंड के नाम पर हो रहे है फ्रॉड

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

RBI Alert: यदि आपके पास टैक्स रिफंड या लॉटरी का कोई ऑफर आता है तो यह थोड़ा सतर्क होने का समय है। आपको बता दें कि ऐसे मैसेज लोगो को जाल में फ़साने के लिए किये जाते है आगे बढ़ने वालों को केंद्रीय रिजर्व बैंक ने सचेत करते हुए एक ट्वीट अपने अकाउंट पर किया है।

RBI ने दी जानकारी (RBI Alert)

इसमें बैंक ने कहा है कि अगर आपको RBI या किसी संस्था के नाम पर बिना मांगे बड़ी रकम जैसे लॉटरी/ टैक्स रिफंड का ऑफर किया जाता है तो उस पर आप बिलकुल भरोसा न करें। RBI के मुताबिक कभी भी अपना PIN, OTP या bank account details किसको शेयर न करें।

आरबीआई ने यह जानकारी भी दी कि अपने खाते में लेनदेन पर तुरंत अलर्ट पाने के लिए बैंक में अपना mobile number और email रेजिस्टर करें। और यदि आपके साथ लोई धोखाधड़ी हुई है तो बैंक को सूचित ज़रूर करें।

RBI अलग-अलग तरीको से करता है अलर्ट

केंद्रीय रिजर्व बैंक समय-समय पर ग्राहकों को अलर्ट करता रहता है। बैंक ने इन सब समस्याओ के लिए RBI Says के नाम से एक ट्विटर अकाउंट भी बना रखा है। इस ट्विटर अकाउंट के जरिए ग्राहकों को अलग-अलग तरह से अलर्ट किया जाता है। इसके अलावा जरूरी जानकारियों को भी साँझा किया जाता है।

RBI Alert

Also read:- State Bank Of India आज 6 घंटो से ज़्यादा बंद रहेगी यह डिजिटल सर्विसेज

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR