Saturday, October 19, 2024
Saturday, October 19, 2024
HomeRBI NewsRBI Slaps Fine on SBI आरबीआई ने एसबीआई पर लगाया 1 करोड़...

RBI Slaps Fine on SBI आरबीआई ने एसबीआई पर लगाया 1 करोड़ रुपए जुर्माना

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

RBI Slaps Fine on SBI : भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार उसने रेगुलेटरी कंप्लायंस में कमियों के लिए भारतीय स्टेट बैंक पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।

आरबीआई ने एक बयान में कहा कि एसबीआई पर यह जुर्माना 16 नवंबर, 2021 के आदेश पर लगाया गया है। केंद्रीय बैंक के अनुसार एसबीआई के इंस्पेक्शन फार सुपरवाइजरी इवेल्यूवेशन के लिए वैधानिक निरीक्षण 31 मार्च, 2018 और 31 मार्च, 2019 को अपनी फाइनेंशियल पोजिशन के संदर्भ में आयोजित किया गया था।

एसबीआई को कारण बताओ नोटिस जारी (RBI Slaps Fine on SBI)

SBI 1

आरबीआई ने इसके लिए एसबीआई को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें स्टेट बैंक से पूछा है कि नियमों की इस अनदेखी को लेकर उस पर जुर्माना क्यों न लगाया जाए।

व्यक्तिगत सुनवाई और बैंक द्वारा नोटिस के जवाब के बाद आरबीआई ने तय किया कि केंद्रीय बैंक के निर्देशों का पालन नहीं करने के आरोपों की पुष्टि होने पर एसबीआई पर मौद्रिक दंड लगाया जाना जरूरी है।

बैंक उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव (RBI Slaps Fine on SBI)

SBI 1 1

आरबीआई ने बताया कि यह कार्रवाई रेगुलेटरी कंप्लायंस पर आधारित है। इसका बैंक द्वारा ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेन-देन से कोई ताल्लुक नहीं है। RBI Slaps Fine on SBI

Read More : Keep Money Safe if Smartphone is Stolen स्मार्टफोन चोरी होने पर पैसे सुरक्षित रखने के लिए करें ये काम

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR