Monday, October 21, 2024
Monday, October 21, 2024
HomeGadgetRealme Book Prime जल्द होने वाला है लॉन्च, उससे पहले जाने फीचर्स...

Realme Book Prime जल्द होने वाला है लॉन्च, उससे पहले जाने फीचर्स एंड प्राइस की डिटेल्स

- Advertisement -

Realme Book Prime

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। 

रेआलमी ने अपने नए लेपटॉप Realme Book Prime की आधिकारिक तौर पर लॉन्च की तारीख की घोषणा कर दी है। यह भारत में 7 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे IST कंपनी के YouTube और Facebook चैनलों के माध्यम से लाइव स्ट्रीम किए जाने वाले वर्चुअल इवेंट में लॉन्च किए जायेगा। Realme का ये नया लैपटॉप भारत में फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। रियलमी बुक प्राइम 2021 से रियलमी बुक स्लिम के बाद कंपनी का दूसरा लैपटॉप है। यह एक बड़े अपग्रेड के साथ आता है क्योंकि इसमें केवल कुछ अपग्रेड और बदलाव हैं, जबकि बाकी फीचर्स पहले के लॉन्च हुए लैपटॉप के जैसे ही है।

Realme Book Prime Specifications, Features

रियलमी बुक प्राइम एक इंटेल कोर i5-11320H 11वीं पीढ़ी के प्रोसेसर से लैस है, यह Realme Book Slim का अपग्रेड वेरिएंट है। प्राइम मॉडल भी ड्यूल कूलिंग फैन के साथ 50% बेहतर कूलिंग सिस्टम के साथ आता है। सीपीयू 3.2GHz की बेस टर्बो 4.5GHz तक की हाई कोर फ्रेक्वेंसी के साथ Intel का Iris Xe इंटीग्रेटेड GPU है। Realme Book Prime 16GB तक LPDDR4x डुअल-चैनल रैम और 512GB PCIe SSD के साथ लॉन्च किया जायेगा।

बाकी स्पेक्स 14-इंच 2K फुल विजन डिस्प्ले, 3:2 आस्पेक्ट रेश्यो और 400nits ब्राइटनेस के साथ Realme Book Slim के समान हैं। लैपटॉप में एक टाइप-सी पोर्ट दिया गया है जो 65W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ 54Whr की बैटरी चार्ज करता है। पोर्ट्स की बात करें तो  आपको थंडरबोल्ट 4, यूएसबी-सी 3.2 जेन 2, यूएसबी-ए 3.1 जेन 1, 1.37 किलोग्राम और एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक मिलता है।

Realme Book Prime की कीमत

8GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 92,311 रु है जबकि 16GB + 512GB की कीमत 55,999 रूपए है। भारत में, कोर i5 प्रोसेसर के साथ 8GB Realme Book Slim की कीमत 55,999 रूपए है। इसके आधार पर उम्मीद कर सकते हैं कि प्राइम वेरिएंट की कीमत लगभग 60,000 रूपए होगी।

Also Read : नए वित्त वर्ष के पहले दिन शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 708 अंक चढ़कर 59276 पर बंद

Also Read : No Relief On Petrol Diesel : 10 दिन 6.40 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा पेट्रोल

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR