Monday, October 21, 2024
Monday, October 21, 2024
HomeShare marketRecovery In Stock Market सेंसेक्स 620 अंक चढ़कर 57,684 पर बंद

Recovery In Stock Market सेंसेक्स 620 अंक चढ़कर 57,684 पर बंद

- Advertisement -

Recovery In Stock Market
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

साल के आखिरी महीने के पहले दिन एक बार शेयर बाजार में रौनक लौटी है। आज बाजार में रिकवरी होती देखी गई और दोनों इंडेक्स पर तेजी बरकरार रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 1.09 फीसदी की तेजी के साथ 620 प्वाइंट बढ़कर 57,684 पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.08 फीसदी के साथ 183 अंक बढ़कर 17,167 पर बंद हुआ। आज बाजार खुला भी हरे निशान में था और सुबह से ही तेजी बनी हुई थी जोकि क्लोजिंग बैल बजने तक कायम रही। सेंसेक्स 301 पॉइंट्स ऊपर 57,365 पर खुला था। दिन में इसने 57,846 का हाई बनाया जबकि 57,346 का निचला स्तर बनाया। वहीं निफ्टी ने दिन में 17,213 का ऊपरी स्तर जबकि 17,064 का निचला स्तर बनाया।

कल जीडीपी के आंकड़ों में तेजी और आज GST के आंकड़ों में तेजी का असर सीधे तौर पर बाजार पर दिखा। वहीं लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 259 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रहा। इसमें कल की तुलना में ढाई लाख करोड़ रुपए की बढ़त हुई है।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 8 शेयर्स गिरावट में रहे जबकि 22 शेयर्स बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें इंडसइंडस बैंक, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील और नेस्ले आदि रहे। वहीं निफ्टी के 50 में से 35 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

आज टेगा इंडस्ट्रीज का आईपीओ भी खुल गया है। आईपीओ के लिए 443 से 453 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। यह इश्यू 3 दिसंबर को बंद होगा। Tega Industries का इश्यू 619 करोड़ रुपए का है।

Also Read : First day of December Blow Of Inflation खाना, मोबाइल देखना हुआ महंगा, जानिए और क्या हुए बदलाव

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR