Thursday, September 19, 2024
Thursday, September 19, 2024
HomeBusinessPetrol Rate Today पेट्रोल-डीजल के भाव से देशवासियों को राहत आज भी...

Petrol Rate Today पेट्रोल-डीजल के भाव से देशवासियों को राहत आज भी बरकरार, इस शहर में सबसे महंगा और सस्ता है तेल

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली। 

3 नवंबर से पहले देश में पेट्रोल व डीजल के बढ़ते रेटों ने लोगों को काफी परेशान करके रखा था। जनता को इस परेशनियों को देखते हुए ऐन दिवाली के मौके पर केंद्र सरकार ने देशवासियों को बढ़ते पेट्रोल डीजल के तेल से राहत देते हुए इस पर लगाने वाले उत्पाद शुल्क में कटौती की थी। इसके बाद लगातार दाम स्थिर बने हुए हैं और लोगों को राहत मिलने का सिलसिला जारी है। भारतीय तेल कंपनियां गुरुवार के पेट्रोल व डीजल के भाव जारी कर दिये हैं। कंपनियों द्वारा जारी किये गए आज के रेट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

प्रमुख महानगर में सबसे सस्ता और सबसे महंगा इस शहर में मिल रहा है तेल Petrol Rate Today

iocl.com के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में भी गुरुवार को पेट्रोल व डीजल के रेट्स जारी कर दिये हैं। आज मुंबई में पेट्रोल के दाम 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में 104.67 रुपये में पेट्रोल और 89.79 रुपये में डीजल मिल रहा है और चेन्नई में 101.40 व  91.43 रुपये प्रति लीटर के भाव से पेट्रोल डीजल लोगों को पंपों में मिल रहा है। इन चार महानगरों में सबसे सस्ता पेट्रोल व डीजल भारत की राजधानी दिल्ली में तो वहीं सबसे महंगा पेट्रोल व डीजल देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में है।

देश के इस शहर में सबसे मंहगा व सस्ता है वाहन ईंधन Petrol Rate Today

देश में सबसे महंगा वाहन ईंधन का राजस्थान में मिल रहा है। वहीं सबसे सस्ता पोर्ट ब्लेयर में लोगों को पेट्रोल डीजल है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल (Petrol) 112 रुपये प्रति लीटर है व डीजल 95.26 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 82.96 और डीजल 77.13 रुपये प्रति लीटर में जनता को पंपों पर लोगों को मिल रहा है

अन्य शहरों में इस भाव में है तेल Petrol Rate Today

शहर का नाम पेट्रोल डीजल
भोपाल 107.23 90.87
बेंगलुरु 100.58 85.01
पटना 105.92 91.09
रांची 98.52 91.56
लखनऊ 95.28 86.80
चंडीगढ़ 94.23 80.09
नोएडा 95.51 87.01
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13

 

6 बजे सुबह पता चला वाहन ईंधन का रेट Petrol Rate Today

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर देश में हर दिन  पेट्रोल और डीजल की रेट अपडेट की जाती हैं। वाहन ईंधन के रेट अपडेट हो जाने के बाद भारतीय तेल विपणन कंपनियां सुबह 6 बजे देशभर के पंपों में लागू कर देते हैं।

पेट्रोल में 5 और डीजल में 10 रुपए की हुई थी कटौती Petrol Rate Today

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 3 नवंबर को वाहन ईंधन के उत्पाद शुल्क में कटौती की थी जिसके बाद से बढ़े हुए दामों से लोगों को राहत मिली थी और यह राहत का सिलसिला आज तक भी जारी है। मोदी सरकार ने पेट्रोल में 5 रुपए व डीजल में 10 रुपए की कटौती की थी। उसके बाद से देश के विभिन्न राज्यों ने भी अपने यहां वाहन ईंधन पर लगने वाले वैट में कटौती की है।

Read More : CBDT का 1.27 करोड़ करदाताओं को 1.37 लाख करोड़ का रिफंड जारी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR