Sunday, October 20, 2024
Sunday, October 20, 2024
HomeBusinessRichest Indian CEO ट्विटर के CEO से पहले कई और भारतीय मनवा...

Richest Indian CEO ट्विटर के CEO से पहले कई और भारतीय मनवा चुकें हैं विश्व में अपनी प्रतिभा का लोहा

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।

Richest Indian CEO भारतीय मूल निवासी पराग अग्रवाल को दुनिया की प्रसिद्ध सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर ने 29 नवंबर को अपना नया chief executive office (CEO) नियुक्त किया है। 37 वर्षीय अग्रवाल की इस पद पर नियुक्ति होने के बाद से भारत समेत दुनिया में उनकी नाम की चर्चा शुरू हो गई है। विश्व के बड़ी-बड़ी कंपनियों के उद्योगपति ट्विटर के CEO बनाए जाने पर उनकी प्रशांसा कर रहे हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि कोई भारतीय मूल के निवासी विश्व की दिग्गज कंनियों में इस पद पर बैठा हो। पराग अग्रवाल से पहले कई भारतीय व्यक्ति दिग्गज कंपनियों के कई अहम पर पर बैठते हुए अपनी उपयोगिता साबित कर चुके हैं। आज हम आपको एक एक करके उनके नामों व उनके कंपनियों की चर्चा करेंगे।

दुनिया की दिग्गज कंपनियों में अहम पद पर बैठने वालों में सबसे पहले सत्य नडेला की चर्चा करेंगे Richest Indian CEO

सत्य नडेला मौजूदा समय माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन हैं। इनका जन्म भारत के हैदराबाद के अनंतपुर जिले में एक तेलुगू परिवार में साल 1967 में हुआ था। इनकी प्रारंभिक शिक्षा हैदराबाद पब्लिक स्कूल हुई। बाद में उन्होंने से 1988 में मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। इसके बाद वे कंप्यूटर साइंस में परास्नातक करने के लिए अमेरिका चले गए। अमेरिका में विस्कॉन्सिन यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ साइंस और शिकागो यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई पूरी की। सत्य नडेला फरवरी 2014 में माइक्रोसॉफ्ट के CEO बने। साल 1992 में नडेला ने माइक्रोसॉफ्ट से विंडो NT ऑपरेटिंग सिस्टम डेवलपर्स के तौर पर शुरुआत की थी। सत्‍य नडेला की मौजूदा समय नेटवर्थ 2,527 अरब डॉलर है।

दूसरा नंबर आता है सुंदर पिचाई का Richest Indian CEO

साल 2019 में सुंदर पिचाई गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के CEO हैं। पिचाई का जन्म जन्म तमिलनाडु के मदुरै में 10 जून, 1972 को हुआ था।  अपनी बैचलर डिग्री आईआईटी, खड़गपुर से ली है। उन्होंने अपने बैच में सिल्वर  मेडल हासिल किया था।  अमेरिका में सुंदर ने एमएस की पढ़ाई स्टैनडफोर्ड यूनिवर्सिटी से की और वॉर्टन यूनिवर्सिटी से एमबीए किया। पिचाई को पेन्सिलवानिया यूनिवर्सिटी में साइबेल स्कॉलर के नाम से जाना जाता था। इस समय उनकी नेटवर्थ 1924 अरब डॉलर है।

तीसरा नंबर आता है शांतनु नारायण का Richest Indian CEO

शांतनु नारायण का जन्म 27 मई 1963 को हैदराबाद में हुआ था। नारायण को साल 2007  से अडोबी इंक के CEO और चेयरमैन हैं। हैदराबाद की उस्‍मानिया यूनिवर्सिटी से बैचलर्स की डिग्री हासिल करने वाले नारायण ने बर्केले स्थित कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से MBA की पढ़ाई की है। 58 साल के शांतनु की नेटवर्थ 325 अरब डॉलर है।

चौथा नंबर है अरविंद कृष्णा Richest Indian CEO

अरविंद कृष्णा का जन्म 1962 में आंध्र प्रदेश के वेस्ट गोदावरी में हुआ था।  कृष्णा को साल 2020 में आईबीएम ने अपना CEO नियुक्त किया है। वह इस कंपनी मे 30 सालों मे अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने IIT कानपुर से ग्रेजुएशन करने के बाद यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉयस से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की थी। मौजूदा समय कृष्णा की नेटवर्थ 106 अरब डॉलर है।

पांचवा नंबर आता है संजय मेहरोत्रा का Richest Indian CEO

संजय मेहरोत्रा का जन्म 27 जून 1958 को उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हुआ। वह वर्तमान में माइक्रॉन टेक्नॉलजी के CEO हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर्स डिग्री ली है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्केले से कंप्यूटर साइंस से मास्टर्स की पढ़ाई की। मेहरोत्रा की नेटवर्थ 95 अरब डॉलर है।

छठवां नंबर है निकेश अरोड़ा का Richest Indian CEO

निकेश अरोड़ा का जन्म उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में February 9, 1968 हुआ है। साल 2018 को पालो ऑल्‍टो नेटवर्क्‍स के CEO बने। 53 साल के निकेश अरोड़ा ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), बोस्‍टन कॉलेज और नॉर्थइस्‍टर्न यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।  अभी उनकी  नेटवर्थ 54 अरब डॉलर है।

अंतिम और सातवां नंबर आता है पराग अग्रवाल का Richest Indian CEO

ट्विटर ने हाल ही में पराग अग्रवाल को अपना CEO बनाया है। उन्होंने अपनी पढ़ाई बॉम्बे IIT से की है। वह 10 साल से कंपनी से जुड़े हैं। इसके अलावा वह स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट भी हैं। 37 साल के पराग अग्रवाल की नेटवर्थ 38.5 अरब डॉलर है।

मस्क ने की भी की पराग तारीफ Richest Indian CEO

ट्विटर द्वारा पराग अग्रवाल को CEO बनाए जाने पर दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क (Elon Musk) ने उनकी प्रतिभा की तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारतीय टैलेंट से अमेरिका को काफी फायदा हुआ है। उन्होंने स्ट्राइप कंपनी के सीईओ पैट्रिक कोलिसन के एक ट्वीट के जवाब में कहा।

Read More : Protect your Banking Transactions ये स्टेप्स उठाकर साइबर फ्राड से बचें

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR