Rise in Silver Price
इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में 29 जुलाई, 2022 को कीमती आभूषण सोना चांदी के ताजा दाम जारी कर दिये हैं। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सोना के भाव कम हुए हैं तो वहीं, चांदी के भाव तगड़ा उछाल आया है। भाव में उछाल के बाद चांदी 58 हजार के पार चली गई है। इससे दो दिन पहले चांदी बाजार में 54 और 55 हजार के बीच कारोबार कर रही थी। अगर आप सोना चांदी को खरीदने जा रहे हैं तो इससे पहले यहां रेट चेक कर सकते हैं।
MCX पर सोना चांदी का भाव
मल्टीकमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार सुबह 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का वायदा भाव 96 रुपये चढ़कर 51,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी का वायदा भाव 418 रुपये चढ़कर 58,037 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
अन्य कैरेट वाले सोने के भाव
#Gold and #Silver Opening #Rates for 29/07/2022#IBJA pic.twitter.com/BtNasS5ZMx
— IBJA (@IBJA1919) July 29, 2022
वैश्विक बाजार में सोना चांदी का हाल
भारत के साथ ही वैश्विक बाजार में भी सोना चांदी के भाव उछाल आया है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में आज सोने का हाजिर भाव 1,762.02 डॉलर प्रति पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, चांदी की हाजिर कीमत 20.08 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है।
सोने की शुद्धता मापने का पैमाना
ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीके होता है और वह है हॉलमार्क का निशान। इसमें ज्वेलरी की शुद्धता पहचानी जाती है। इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होता है। 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा और 14 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 585 लिखा होता है।
मिस्ड कॉल से पता करें रेट्स
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते है। कुछ समय बाद आपके फोन में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। आपको बता दें कि यह भाव सुबह के समय के हैं। शाम के भाव आने बाकी हैं। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव दिन में दो बार जारी किये जाते हैं।
इसको भी पढ़ें:
पीएम आज देश को समर्पित करेंगे पहला आईआईबीएक्स, आईएफएससी का दौरा भी