Saturday, July 27, 2024
Saturday, July 27, 2024
HomeBusinessAssembly Election 2022: 5 में से 4 में खिला भगवा, यूपी फिर...

Assembly Election 2022: 5 में से 4 में खिला भगवा, यूपी फिर आए योगी, उत्तराखंड में भाजपा को मिला स्पष्ट जनादेश, गोवा और मणिपुर में भी आई भाजपा, पंजाब में जमकर चाली झाडू, जानिये किसे कितनी मिली सीटें?

- Advertisement -

Assembly Election 2022

  • योगी ने बनाए 7 रिकॉर्ड

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। हाल ही में पांच राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव की गुरुवार सुबह 8 बजे से मतदान केंद्रों में वोटों की गिनती जारी है। भारतीय चुनाव आयोग से अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, पांच राज्यों में से चार राज्यों में जनता ने अपना स्पष्ट जनादेश देते हुए भाजपा को दोबारा राज्य की सत्ता सौंपी हैं यानी भाजपा की इन चार राज्यों में शानदार जीत हासिल हुई है। यूपी और उत्तराखंड में भाजपा सरकार बनाती दिख रही है। वहीं, गोवा और मणिपुर में भी भाजपा सरकार बनाने की ओर है। केवल पंजाब में भाजपा को कारी हार का सामना करना पड़ा है,यहां पर जनता ने आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत प्रदान करते हुए जमकर झाड़ू चलाई है।

करीब 37 साल बाद ऐसा पहली बार हो रहा है, जब प्रदेश में कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है और यह उपलब्धि योगी ने नेतृत्व में भाजपा को हासिल हुई है। वहीं, अगर पंजाब राज्य की बात करें तो कांग्रेस की अंदरूनी कलह और बीजेपी-अकाली के अलग-अलग चुनाव लड़ने का फायदा आम आदमी पार्टी को प्राप्त हुआ है।

उत्तर प्रदेश के अलग हुए पहाड़ी राज्य में भी यूपी की तरह नया रिकॉर्ड बन रहा है। यहां पर भी भाजपा लगातार दूसरी बार वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सत्ता में आ रही है। मणिपुर और गोवा में भी बीजेपी आसानी से सरकार बनाने जा रही है। इन 5 राज्यों में से 4 राज्यों में पिछली बार यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में बीजेपी की ही सरकार थी। पंजाब में पिछली बार कांग्रेस की सरकार थी और इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

भारतीय निर्वाचन आयोग के मुताबिक, शाम 9 बजे तक भाजपा को 255 सीटें प्राप्त हुई हैं। इसमें 198 सीटों में जीत प्राप्त हो चुकी है,जबकि 57 में बढ़त बनाए हुए हैं। समाजवादी पार्टी यानी सपा को 110 सीटें प्राप्त हुई हैं। इसमें 72 में जीत और 38 में बढ़त हासिल किए हुए है। कांग्रेस को 2 और बसपा को 1 सीट मिली है। अपना दल (सोनेलाल) को 12, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक को 2, निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल को 7, राष्ट्रीय लोक दल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को 6 सीटें प्राप्त हुई हैं। हालांकि इनमें बढ़त वाली सीटें भी शामिल हैं। कुछ समय के बाद सीटों के संख्या में परिवर्तन भी हो सकता है।

पंजाब विधानसभा चुनाव 

2022 पंजाब विधानसभा चुनाव के फैसले की बात करें तो 117 सीटों वाली विधानसभा चुनाव में राज्य में सत्ता में काबिज कांग्रेस को सिर्फ 18 सीटें प्राप्त हुई हैं और कांग्रेस को सूबे की सत्ता से बाहर होना पड़ा है। वहीं, इस विधानसभा चुनाव में अद्भूत प्रदर्शन करते हुए सत्ता में काबिज हुई आम आदमी पार्टी यानी आप को 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत हासिल की। भाजपा को 2 सीटें मिलीं हैं। शिरोमणि अकाली दल को केवल 3 सीटें मिलीं और एक-एक सीट एक निर्दलीय उम्मीदवार और बसपा ने जीती हैं।

गोवा विधानसभा चुनाव

40 विधानसभा सीट वाली गोवा में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने जा रही है। भाजपा ने 20 सीटें जीती, कांग्रेस ने 11, आम आदमी पार्टी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक ने 2-2, गोवा फॉरवर्ड पार्टी और रिवोल्यूशनरी गोवा पार्टी ने 1-1 और निर्दलीय ने 3 सीटें जीती हैं।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 

उत्तराखंड में भाजपा दोबारा सरकार बनाने जा रही है। यूके यानी उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटें हैं। इसमें भाजपा ने 45 सीटें जीती 2 पर बढ़त, कांग्रेस 17 जीती 2 पर बढ़त, BSP 1जीती 1 पर बढ़त और निर्दलीय 1 जीती और 1 बढ़त बनाए हुए है।

मणिपुर विधानसभा चुनाव

भारतीय निर्वाचन आयोग के मुताबिक, रात 9 बजे तक भाजपा को 32 सीटें प्राप्त हुई हैं। इसमें 31 जीत और 1 बढ़त पर है। कांग्रेस ने 5 सीटें जीत है। नेशनल पीपुल्‍स पार्टी ने 7 सीटें मिली हैं, इसमें 6 जीत और 1 बढ़त पर है। जनता दल (यूनायटेड)  को 6, कुकी पीपुल्स एलायंस को 2, नागा पीपुल्स फ्रंट को 5 और निर्दलीय को 3 सीटें प्राप्त हुई हैं। मणिपुर में 60 विधानसभा सीटें हैं। 58 सीटों पर नतीजें आ चुके हैं और 2 सीटों में आना बाकी है। सूबे में सर्वाधिक सीटों को जीतने के बाद भाजपा के बार पुना सरकार बनाने जारी है।

मुख्यमंत्री योगी ने बनाए 7 रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुतम मिलते ही योगी ने नेतृत्व में भाजपा दोबारा सस्ता में काबिज होने जारी है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने नाम 7 रिकॉर्ड बना डाले हैं। आखिर क्या है यह रिकॉर्ड?

  1. UP विधानसभा के इतिहास में लगातार दूसरी बार CM बनने वाले पहले उम्मीदवार।
  2. 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले BJP के पहले मुख्यमंत्री।
  3. BJP शासन में पहली बार ऐसा हुआ, जब 5 साल तक एक ही व्यक्ति CM रहा।
  4. 2007 में मुलायम सिंह के बाद बतौर CM चुनाव लड़ने वाले पहले उम्मीदवार।*
  5. 34 साल से चल रहे नोएडा फैक्टर को तोड़ कर जीत हासिल करने वाले मुख्यमंत्री।
  6. योगी लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने वाले पांचवें CM हैं। इसके पहले 1957 में संपूर्णानंद, 1962 में चंद्रभानु गुप्ता, 1974 में हेमवती नंदन बहुगुणा और 1985 में एन.डी. तिवारी भी ऐसा कर चुके हैं।
  7. योगी आदित्यनाथ 15 साल में पहले मुख्यमंत्री होंगे जो विधायक के रूप में शपथ लेंगे। उनके पहले 2007 में मायावती और 2012 में अखिलेश यादव ने विधान परिषद सदस्य रहते हुए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
25 करोड़ जनता का है आशीर्वाद

यूपी में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद प्रदेश के भाजपा मुख्यालय पहुंचे योगी ने कहा कि यह प्रचंड बहुमत भाजपा के राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के मॉडल को उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता का आशीर्वाद हैं। इस आशीर्वाद को स्वीकार करते हुए हम लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास को आगे बढ़ाना होगा

Also read:- Punjab Election Lambi Seat : प्रकाश सिंह बादल बादल भी नहीं बचा पाए सीट, आप के गुरमीत ने 11,357 वोटों से हराया

Also read:- Vidhan Sabha Election 2022 : कांग्रेस सीएम पद के उम्मीदवार चन्नी दोनों सीटों से पिछड़े

Connect With Us: Twitter | Facebook |Instagram Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR