Sagittarius Dhanu Arthik Rashifal Today 17 march 2022: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव वाला नजर आ रहा है। आज परिवार और आसपास का वातावरण अशांत रह सकता है। लेकिन आप अपने धैर्य से वातावरण को हल्का करने में कामयाब होंगे। अपने प्रिय व्यक्ति की मदद करने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा।
इस राशि के विद्यार्थियों को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी।