Scorpio Vrischika Arthik Rashifal Today 17 march 2022: वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से जो आत्म संतुष्टि आपको मिलेगी, उसकी तुलना किसी अन्य सांसारिक सुख से नहीं हो सकती। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। जिस कारण साथियों का मूड खराब हो सकता है। शाम का वक्त देव दर्शन और भक्ति भाव में व्यतीत होगा। आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। निवेश के मामले में आपको सावधानी बरतनी चाहिए, अगर कहीं निवेश कर रहे हैं तो पहले उस विषय से जुडें लोगों से सलाह अवश्य ले लें।
इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। मिलकर किये गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।