Saturday, October 19, 2024
Saturday, October 19, 2024
HomeShare marketShare Market में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 300 प्वाइंट नीचे कर रहा कारोबार

Share Market में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 300 प्वाइंट नीचे कर रहा कारोबार

- Advertisement -

Share Market
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भी शेयर बाजार में गिरावट जारी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स 300 पॉइंट्स नीचे 57,383 पर कारोबार कर रहा है। जबकि नेशनल स्टाक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी 90 प्वाइंट नीचे 17100 पर कारोबार कर रहा है।

हालांकि सेंसेक्स आज सुबह 82 पॉइंट्स ऊपर 57,778 पर खुला था। जबकि निफ्टी 17,209 पर खुला था। लेकिन कई सेक्टरों में गिरावट से बाजार पर बिकवाली हावी हो गई। आज मारुति और इंफोसिस के शेयर 1-1% टूटे हैं, इंडसइंड 2% टूटा है।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से सिर्फ 6 शेयर्स ही बढ़त में हैं जबकि 24 शेयर्स गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, HDFC बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, बजाज आटो और अन्य हैं। बढ़त वाले शेयर्स में रिलायंस, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और अन्य हैं। बता दें कि शुक्रवार को भी सेंसेक्स 765 पॉइंट्स गिर कर 57,696 पर और निफ्टी 205 अंक गिरकर 17,196 पर बंद हुआ था।

Read More : FD Interest Rates अगर इन बैंकों में करा रहे एफडी तो ब्याज दरों का रखें ध्यान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR