Monday, September 16, 2024
Monday, September 16, 2024
HomeBusinessआईटी शेयरों में बिकवाली से शेयर बाजार पर बढ़ा दबाव, 482 अंक...

आईटी शेयरों में बिकवाली से शेयर बाजार पर बढ़ा दबाव, 482 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स

- Advertisement -
सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख इंडेक्स लाल गिरावट में बंद हुए हैं। सेंसेक्स में 482 अंकों की गिरावट आई तो निफ्टी भी 109 अंक गिरकर बंद हुआ है। सबसे ज्यादा गिरावट आईटी शेयरों में रही है।

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन एशियाई बाजारों में गिरावट के असर भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) पर भी पड़ा। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 482 अंकों की गिरावट के साथ 58,964.57 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 109 अंकों की फिसलन के साथ 17,674.95 पर बंद हुआ है। सबसे ज्यादा बिकवाली आईटी शेयरों में दिखी, जिस कारण बाजार पर दबाव बढ़ता गया। वहीं मेटल, रियल्टी और मीडिया स्टॉक्स में बढ़त रही।

इससे पहले सेंसेक्स आज 114 अंकों की गिरावट के साथ 59,333 पर खुला था। जबकि निफ्टी 44 अंक गिरकर 17,740 पर खुला था। खुलते साथ बाजार में बिकवाली आ गई। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद बाजार में कुछ रिकवरी आती देखी गई लेकिन आखिरी एक घंटे में आईटी शेयरों में बिकवाली के चलते बाजार पर दबाव आ गया।

Sensex closed down 482 points
Sensex closed down 482 points

सबसे ज्यादा बिकवाली आईटी इंडेक्स में

आज सबसे ज्यादा दबाव आईटी शेयरों में रहा है। इसके अलावा बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में भी बिकवाली रही। निफ्टी पर आईटी इंडेक्स 1.5 फीसदी गिरकर बंद हुआ है। वहींबैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स करीब 0.5 फीसदी कमजोर हुए हैं।

हालांकि मेटल और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। इसके अलावा इरए के मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स बढ़त रही। मिडकैप में क्रिसिल, खरह एनर्जी, आॅबेरॉय रियल्टी, टाटा पावर, अडाणी पावर में अच्छी खासी बढ़त रही।

शुक्रवार को बढ़त में बंद हुआ था बाजार

गौरतलब है कि शुक्रवार को सेंसेक्स (Sensex) 412 अंक उछलकर 59,447 पर और निफ्टी में 144 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था। शुक्रवार से पहले 3 दिन बाजार में गिरावट रही थी लेकिन शुक्रवार को आरबीआई की मोद्रिक नीति की बैठक में रेपो रेट पहले की तरह बरकरार रखने के बाद बाजार में खरीदारी देखने को मिली थी।

Also Read : Selling in Share Market : सेंसेक्स 350 अंक गिरकर 59073 पर पहुंचा

Also Read : Borosil Group Share : एक शेयर ऐसा भी, जिसने 2 साल में दिया 18 गुना रिटर्न

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR