Saturday, October 19, 2024
Saturday, October 19, 2024
HomeBusinessShare Market शेयर बाजार में पूरे दिन दिखी रौनक, सेंसेक्स ने 57,633...

Share Market शेयर बाजार में पूरे दिन दिखी रौनक, सेंसेक्स ने 57,633 व निफ्टी ने 17,175 अंक पर बंद

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली। 

Share Market: मंगलवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ है। पूरे दिन शेयर बाजार ने अच्छा कारोबार किया। आज सुबह शेयर बाजार में सेंसेक्स व निफ्टी के अंकों की भारी उछाल दिखी। शाम आते-आते सेंसेक्स व निफ्टी ने अच्छा कारोबार किया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 886 पॉइंट्स के साथ 1.56 फीसदी की बढ़ते बनाते हुए 57,633 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 267 अंक बढ़कर 17169 पर आकर बंद हुआ। शाम तक शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 3.54 लाख करोड़ रुपए की बढ़त हुई है।

केवल एशियन पेंट्स में दिखी गिरावट Share Market

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में लिस्ट्स 30 कंपनियों ने आज के दिनभर कारोबार में 29 कंपनियां बढ़त बनाते हुए बंद हुई। केवल एशियन पेंट्स कंपनी ही गिरावट के साथ बंद हुई। दिन में कारोबार के दौरान इसमें 1100 अंक से अधिक का उछाल देखा गया और 57,905.63 अंक के उच्च स्तर तक छुआ। सेंसेक्स अपने निचले स्तर में 56,992.27 अंक तक गया। दिन के समाप्ति पर ये 886.51 अंक की बढ़त के साथ 57,633.65 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 56,747.14 अंक पर बंद हुआ था। आज टाटा स्टील के शेयरों में 4 प्रतिशत  तेजी के साथ बंद हुआ। लिस्ट्स बैंकों में पूरे दिन के कारोबार में 1 से 3 प्रतिशत की तेजी के साथ बंह हुआ।

निफ्टी ने भी दिखाई तेजी Share Market

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी मंगलवार को तेजी के साथ खुला और सुबह के कारोबार में ही 150 अंक की बढ़त हासिल की। दोपहर ये 300 अंक से ज्यादा ऊपर चला गया और कारोबार समाप्ति पर 264.45 अंक के उछाल के साथ 17,176.70 अंक पर बंद हुआ,जबकि सोमवार को निफ्टी 16,912.25 अंक पर बंद हुआ था। इसके मिड कैप 50, बैंक, फाइनेंशियल और निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स बढ़त में रहे। निफ्टी के 50 शेयर्स में से 45 स्टॉक तेजी में जबकि 5 गिरावट में रहे। इसके बढ़ने वाले शेयर्स में हिंडालको, JSW स्टील, टाटा स्टील और कोटक बैंक हैं। गिरावट वाले शेयर्स में सिप्ला, टेक महिंद्रा, एयरटेल और डिवीज लैब हैं।

Read More : FD Interest Rates अगर इन बैंकों में करा रहे एफडी तो ब्याज दरों का रखें ध्यान

Share Market Today शेयर बाजार: मंगलवार की सुबह कारोबार में दिखी तेजी, सेंसेक्स 300 व निफ्टी 120 अंक चढ़कर खुला

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR