Wednesday, October 23, 2024
Wednesday, October 23, 2024
HomeShare marketShare Market Closed On Green Mark: सेंसेक्स 581 पॉइंट्स बढ़ोतरी कर 53,000...

Share Market Closed On Green Mark: सेंसेक्स 581 पॉइंट्स बढ़ोतरी कर 53,000 और निफ्टी 150 अंकों की बढ़त हासिल कर 16,000 पर हुआ बंद

- Advertisement -

Share Market Closed On Green Mark

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली। 

Share Market Closed On Green Mark शेयर बाजार में दोपहर को कारोबार के आखिरी घंटे में तेजी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 581 पॉइंट्स बढ़ौतरी कर 53,424 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 150 अंकों की बढ़त हासिल कर 16,013 पर बंद हुआ। बता दें कि मंगलवार को शेयर बाजार बीते दिनों की गिरावट से थोड़ा उभरा। लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत के बाद अंत में बाजार के दोनों सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए।

421 अंक नीचे खुला था बाजार

421 अंक नीचे खुला था बाजार

आज सेंसेक्स 421 अंक नीचे 52,430 पर खुला था। इसने 53,484 का ऊपरी और 52,260 का निचला स्तर बनाया। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 24 बढ़त में रहे और 6 में गिरावट रही। गिरने वाले प्रमुख शेयर्स की बात करें तो इनमें रिलायंस, एसबीआई, पावरग्रिड, टाइटन, नेस्ले और टाटा स्टील रहे।

ये शेयर्स जिसमें तेजी रही

एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक, विप्रो, डॉ. रेड्‌डी, NTPC और इंफोसिस के शेयर्स 2-2% से ज्यादा बढ़े। बजाज फाइनेंस, HDFC बैंक, ICICI बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, HDFC, एयरटेल, ITC, बजाज फिनसर्व, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक और मारुति में भी तेजी रही।

Also read:- RBI Launch Instant Payment Service : आरबीआई ने फीचर फोन के लिए शुरू की 123PAY सर्विस, यहाँ जानिए कैसे करती है काम

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR