Saturday, September 21, 2024
Saturday, September 21, 2024
HomeShare marketदबाव से उभरा बाजार, सेंसेक्स 300 अंक उछला, निफ्टी 17622 पर बंद

दबाव से उभरा बाजार, सेंसेक्स 300 अंक उछला, निफ्टी 17622 पर बंद

- Advertisement -

Stock Market Boom

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर रौनक लौट आई है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ है। इससे पहले सुबह बाजार भारी दबाव के बीच कारोबार की शुरुआत की थी। उसके कुछ देर बाद बाजार गिरावट पर कारोबार करने लगा। हालांकि जैसे जैसे दिन बढ़ता गया कारोबार में तेजी आ गई और यह तेजी शाम तक बरकरार रही,जिसके चलते शेयर बाजार हरे निशान पर क्लोज हुआ है। शाम के वक्त BSE का सेंसेक्स 300 अंक की तेजी के साथ 59,141 पर बंद हुआ,जबकि NSE का निफ्टी 91 अंक‍ बढ़कर 17622 पर बंद हुआ।

पीएसयू बैंक सबसे अधिक मजबूत

दोपहार के बाद बाजार में खरीदारी का माहौल कायम हुआ। इस खरीदारी में सबसे अधिक मजूबती  पीएसयू बैंक इंडेक्‍स में दी और यह 2.5 फीसदी मजबूत हुए। उसके बाद ऑटो और एफएमसीजी इंडेक्‍स करीब 1 फीसदी मजबूत हुए। हालांकि बाजार को बैंक और ऑटो इंडेक्सों से बूस्टर प्राप्त हुआ है। इसके अलावा बैंक, फाइनेंशियल और आईटी इंडेक्‍स आधे फीसदी मजबूत होकर बंद हुए,जबकि . मेटल और रियल्‍टी इंडेक्स में दबाव देखने को मिला है। वहीं कारोबार में हैवीवेट शेयरों ने भी अच्छा कारोबार किया। इससे पहले सुबह इसमें गिरावट थी।

सेंसेक्स के 30 शेयर हरे निशान पर

सोमवा शाम सेंसेक्स के 30 शेयर में से 23 शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं,जबकि 7 शेयर गिरावट पर बंद हुए हैं। BSE पर सोमवार को 3749 शेयरों में ट्रेडिंग हुई है। इसमें 1724 शेयरों में तेजी दर्ज की गई,  जबकि 1889 शेयर गिरावट में रहे हैं। वहीं, 136 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए हैं।

इन कंपनियों के शेयर ने किया बढ़त पर कारोबार

आज जिन कंपनियों के शेयर ने बढ़त में कारोबार किया हैं, उनमें M&M, Bajaj Finance, Adani Ports, SBI Life, HUL, SBI और Nestle India शामिल हैं। वहीं, टॉप लूजर्स वाली लिस्ट में ata Steel, Tata Motors, JSW steel, Britannia, PowerGrid व Cipla शामिल हुई हैं। इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही है।

अमेरिका बाजार गिरावट पर बंद

वहीं, सोमवार को प्रमुख एशियाई बाजार में भी बिकवाली दिखाई दी। SGX Nifty फ्लैट रहे तो निक्‍केई 225 में 1.11 फीसदी गिरावट आई। स्‍ट्रेट टाइम्‍स में 0.12 फीसदी और हैंगसेंग में 0.69 फीसदी कमजोर हुए। ताइवान वेटेड में 0.75 फीसदी और कोस्‍पी में 0.93 फीसदी कमजोर साबित हुएवहीं शंघाई कंपोजिट भी फ्लैट पर कारोबार किया। उधर, अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट पर बंद हुआ है।

इसको भी पढ़ें:

इसे पढ़ें: राकेश झुनझुनवाला के निधन पर पीएम मोदी समेत देश की प्रमुख हस्तियों ने किया याद, आज शाम पांच बजे मालाबार हिल होगा अंतिम संस्कार
Connect With Us: Twitter | Facebook |Instagram Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR