Sunday, October 20, 2024
Sunday, October 20, 2024
HomeShare marketStock Market Closed 05 March 2022 : सेंसेक्स 435 अंक गिरकर 60,176...

Stock Market Closed 05 March 2022 : सेंसेक्स 435 अंक गिरकर 60,176 पर बंद हुआ

- Advertisement -

Stock Market Closed 05 March 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को मार्कीट गिरावट के साथ बंद हुई। जिसमें सेंसेक्स (SENSEX) 435 अंक लुढ़ककर 60,176 पर सिमटा और वहीं निफ्टी (NIFTY) 96 अंकों की गिरावट के साथ 17,957 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा खरीदारी FMCG स्टॉक्स और बैंक में दिखी। मेटल और आईटी इंडेक्स फ्लैट बंद हुए।

बता दें कि सेंसेक्स आज सुबह 175 पॉइंट की बढ़त के साथ 60,786 पर खुला था, जिसमें सेंसेक्स ने 60,786.07 का ऊपरी और 60,067.18 का निचला स्तर बनाया। वहीं निफ्टी 27 अंक बढ़कर 18,080 पर खुला था। सेंसेक्स के 30 में 13 शेयर्स में बढ़त और 17 में गिरावट रही।

निफ्टी के 5 इंडेक्स में बढ़त

Stock Market Closed 05 March 2022
Stock Market Closed 05 March 2022

निफ्टी के मुख्य 5 इंडेक्स में बढ़त और 6 में गिरावट रही। इसमें बैंक, फाइनेंशियल सर्विस और प्राइवेट बैंक में 1% से ज्यादा की गिरावट रही। सबसे ज्यादा बढ़त आटो इंडेक्स में 1.23% की रही।

बीते दिन का कारोबार

बीते दिन सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शानदार उछाल देखने में आया था। सेंसेक्स 1335 अंकों की बढ़त के साथ 60,611 पर बंद हुआ और निफ्टी में 382 (2.17%) की तेजी रही। यह 18,053 पर बंद हुआ था। सबसे ज्यादा खरीदारी की बात की जाए तो यह बैंक, मेटल स्टॉक्स और फाइनेंशियल सर्विस में दिखी।

Also Read : एचडीएफसी का एचडीएफसी बैंक में विलय से बाजार में भरा जोश, सेंसेक्स 1500 अंक उछला, निफ्टी ने तोड़ा 18000 का लेवल

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR