Saturday, July 27, 2024
Saturday, July 27, 2024
HomeShare marketबाजार हुई जबरदस्त खरीदारी, सेंसेक्स 443 अंक मजबूत, निफ्टी 17666 पर बंद

बाजार हुई जबरदस्त खरीदारी, सेंसेक्स 443 अंक मजबूत, निफ्टी 17666 पर बंद

- Advertisement -

Stock Market Closed

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ । इससे पहले बाजार ने तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। आज के कारोबार में बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त पर बंद हुए। शाम के वक्त BSE का सेंसेक्स 443 अंक की बढ़त के साथ 59,245.98 के लेवल पर बंद हुआ है। इसी तरह, NSE KE निफ्टी 126 अंक मजबूत होकर 17666 के लेवल पर बंद हुआ है।

मेटल इंडेक्स सबसे अधिक मजबूत

आज के कारोबार में चौतरफा खरीदारी रही है। सबसे अधिक तेजी मेटल इंडेक्‍स में 1.5 फीसदी  रही है। उसके बाद बैंक, फाइनेंशियल, आईटी इंडेक्स आधे से लेकर 1 फीसदी तक मजबूत होकर बंद हुए है। आटो, एफएमसीजी, फार्मा और रियल्‍टी इंडेक्‍स भी हरे निशान में बंद हुए हैं तो वहीं, हैवीवेट शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है।

सेंसेक्स के 24 शेयर हरे निशान पर बंद

शाम के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयर में 24 हरे निशान पर बंद हुए,जबकि 6 शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। BSE पर आज 3736 शेयरों में ट्रेडिंग हुई।  इसमें 2217 शेयर खरीदारी हुई। 1349 शेयरों बिकवाली हावी रही,जबकि 170 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

टॉप गेनर्स

आज के टॉप गेनर्स में SUNPHARMA, ITC, NTPC, RELIANCE, TATASTEEL, HCLTECH, LT व ICICIBANK शामिल हैं। जबकि टॉप लूजर्स की लिस्ट में Nestle India, Bajaj Auto, Britannia, Ultratech Cement, Eicher Motors, Wipro और Apollo Hospital हैं।

अमेरिकी बाजारों में गिरावट

अमेरिका प्रमुख  शेयर बाजारों का भी बुरा हाल रहा है। शुक्रवार को Dow Jones में 338 अंकों की गिरावट के साथ 31,318.44 पर बंद हुआ है। नैस्‍डेक में 154 अंकों की कमजोरी रही। S&P 500 इंडेक्‍स 43 अंक टूटकर 3,924.26 पर कारोबार बंद किया है।

शुक्रवार को यह था बाजार का हाल

इससे पहले पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार शेयर बाजार मामूली बढ़त रही थी। BSE का सेंसेक्स 37 अंक तेजी के साथ 58,803 के लेवल पर बंद हुआ था, जबकि NSE का निफ्टी 3 अंक नीचे लुढ़कर 17539 पर बंद हुआ था।

इसको भी पढ़ें:

इसे पढ़ें: राकेश झुनझुनवाला के निधन पर पीएम मोदी समेत देश की प्रमुख हस्तियों ने किया याद, आज शाम पांच बजे मालाबार हिल होगा अंतिम संस्कार
Connect With Us: Twitter | Facebook |Instagram Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR