Wednesday, October 23, 2024
Wednesday, October 23, 2024
HomeShare marketRIL शेयर की बिकवाली ने लुढ़काया बाजार, सेंसेक्स गया 363 अंक नीचे,...

RIL शेयर की बिकवाली ने लुढ़काया बाजार, सेंसेक्स गया 363 अंक नीचे, निफ्टी 16000 पार

- Advertisement -

Stock Market Closed

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। वैश्विक बाजार से मिले निगेटिव संकेतों से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार जोरदार गिरावट के साथ बंद हुआ है। इससे पहले आज बाजार ने सुबह कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ की थी और पूरे दिन कारोबार में भारी दबाव रहने के चलते बाजार शाम क्लोजिंग लाल निशान पर की। बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी भी गिरावट पर बंद हुए।

तिमाही नतीजों के बाद RIL और M&M जैसे शेयरों में गिरावट आने से बाजार का मूड खराब हुआ है। BSE का सेंसेक्स 363.09 अंक या 0.65 फीसदी नीचे जाकर 55709.14 पर बंद हुआ है। वहीं, NSE का 50 निफ्टी 73.90 अंक या 0.44 फीसदी लुढ़कर 16645.55 पर कारोबार समाप्त किया है। आज कारोबार में सबसे बुरा हाल RIL (रिलायंस) के शेयर का रहा है।

दोनों इंडेक्सों में गिरे रिलायंस के शेयर 

आज के कारोबार में सबसे बुरा प्रदर्शन रिलायंस इंडस्ट्रीज का रहा है। यह BSE पर 3.54 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं, जब NSE पर 3.20 फीसदी लुढ़के हैं। आज कारोबार में दिनभर बैंक, फाइनेंशियल, आटो और फार्मा व रियल्टी इंडक्सों में दबाव रहा है। इस दबाव से निफ्टी पर आटो इंडेक्स 1.5 फीसदी कमजोर होकर बंद हुआ। एफएमसीजी इंडेक्स भी गिरावट पर रहे,जबकि निफ्टी पर मेटल और आईटी इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार को बंद किया। वहीं, आज हैवीवेट शेयरों में मिक्स्ड रिएक्शन रहा है।

सेंसेक्स के 17 शेयर लाल निशान पर

शाम के समय सेंसेक्स के 30 शेयर में से 13 हरे निशान पर बंद हुए, जबकि 17 शेयर में गिरावट रही है। BSE पर आज 3598 शेयरों ट्रेडिंग हुई। इसमें 1514 शेयर खरीदारी रही। 1909 शेयरों में बिकवाली का माहौल रहा है, जबकि 175 शेयर को बदलाव नहीं हुआ।

टॉप लूजर्स

सोमवार के कारोबार में Tata Steel, IndusInd Bank, Coal India, Hindalco Industries और Apollo Hospitals टॉप गेनर रहे। जबकि टॉप लूजर्स की लिस्ट में M&M, Reliance Industries, Maruti Suzuki, Eicher Motors और ONGC कंपनियां रहीं।

शुक्रवार को बढ़त पर रहा बाजार

बीते कारोबारी सत्र में शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। शुक्रवार को 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 390.28 अंक यानी 0.70 फीसदी बढ़कर 56,072.23 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, 50 शेयर आधारित वाली निफ्टी 114.20 अंक यानी 0.69 फीसदी की मजबूती के साथ 16,719.45 अंक पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजारों में गिरावट

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इसमें Dow Jones 137.61 अंक की गिरावट के साथ 31,899.29 के लेवल पर बंद हुआ। S&P 0.93 फीसदी कमजोरी के साथ 3,961.63 पर बंद हुआ। वहीं, Nasdaq  1.87 फीसदी गिरावट के साथ 11,834.11 के लेवल पर कारोबार समाप्त किया है। बाजार में गिरावट के पीछे महंगाई और रेट हाइक साइकिल ने मंदी की आशंका एक बार फिर पैदा हो गई हैं।

संबंधित खबरें:

पहली तिमाही नतीजों के बाद RIL शेयर लुढ़के, शेयर बेचें रखें या करें निवेश; जानिए क्या कहते एक्सपर्ट

इसे पढ़ें: नहीं रहे पद्म भूषण से सम्मानित देश के दिग्गज कारोबारी पालोनजी मिस्त्री, मुंबई में ली आखिरी सांस

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

 

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR