Sunday, September 8, 2024
Sunday, September 8, 2024
HomeStock tipsसुबह उछाल के बाद शाम गिरावट पर बंद बाजार, सेंसेक्स 53416 पर...

सुबह उछाल के बाद शाम गिरावट पर बंद बाजार, सेंसेक्स 53416 पर बंद, निफ्टी 16000 के नीचे

- Advertisement -

Stock Market Closed On Red Mark

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। वीकली एक्सपायरी के दिन भारतीय शेयर बाजार में पूरे दिन भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इस उतार चढ़ाव का आलम यह रहा कि उछाल के साथ शुरू हुआ बाजार गिरावट पर बंद हुआ है। हालांकि यह गिरावट हल्की रही और  BSE का सेंसेक्स 98 अंक या 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 53,416.15 के लेवल पर बंद हुआ। इसी तरह, NSE का निफ्टी 28 अंक या 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 15,938.70 के लेवल पर बंद हुआ।

बैंकिंग इंडेक्स में रही सबसे अधिक गिरावट

गुरुवार के दिन शेयर बाजार में मिक्स्ड ट्रेंड देखने को मिला। सबसे अधिक दबाव आज बैंकिंग इंडेक्स में देखा गया है और यह लाल निशान पर बंद हुए। पीएसयू बैंक इंडेक्स में करीब 2 फीसदी गिरावट रही है। आईटी इंडेक्स भी गिरावट पर बंद हुए। इसमें 1.5 फीसदी की गिरावट रही। इसके अलावा फाइनेंशियल, मेटल, एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए हैं। हालांकि आटो और फार्मा इंडेक्स हरे निशान पर बंद होने पर कामयाब हुए है। वहीं, हैवीवेट शेयर भी बिकवाली के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 18 शेयर हरे निशान पर 

शाम के समय सेंसेक्स के 30 शेयर में से 18 शेयर हरे निशान पर बंद हुए,जबकि 12 शेयर लाल निशान पर रहे। आज के ट्रेडिंग सेशन में 1395 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली तो 1920 शेयरों में बिकवाली का दौर देखने को मिला।  इसके अलावा 147 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

टॉप लूजर्स वाली कंपनियां

आज जिन कंपनियों ने बढ़त पर कारोबार किया, उसमें SUNPHARMA, DRREDDY, DRREDDY  और MARUTI शामिल रहीं। वहीं, जिन कंपनियां ने गिरावट पर कारोबार किया है,उसमें AXISBANK, HCLTECH, SBIN और TECHM है।

अमेरिक बाजार गिरावट पर बंद

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए हैं। बुधवार को Dow Jones 209 अंकों की गिरावट के साथ 30,772.79 के लेवल पर बंद हुआ है।  NASDAQ 0.15 फीसदी कमजोरी पर बंद हुआ है। वहीं, S&P 500 इंडेक्स में 0.45 फीसदी गिरावट रही और यह 3,801.78 पर बंद हुआ है। उधर, गुरुवार को प्रमुख एशियाई बाजारों में भी कमजोरी दिखाई दे रही है।

बुधवार को यह था शेयर बाजार का हाल

बीते कारोबारी सत्र में बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। बुधवार को BSE का 372.46 अंक या 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ  53,514.15 पर बंद हुआ था। इसी तरह, NSE का निफ्टी 100 अंक या 0.57 फीसदी की नीचे जाकर 16000 पर बंद हुआ था।

इसको भी पढ़ें:

शुरुआती कारोबार में रुपया 7 पैसे उछला, बाद में गिरावट ने बनाया चौथा दिन का लो रिकॉर्ड

इसे पढ़ें: नहीं रहे पद्म भूषण से सम्मानित देश के दिग्गज कारोबारी पालोनजी मिस्त्री, मुंबई में ली आखिरी सांस

Connect With Us: Twitter | Facebook |Instagram Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR